ASIA CUP: अय्यर से कौन निकाल रहा है दुश्मनी, गुडबुक में ना होना फिर पड़ा भारी

ASIA CUP: अय्यर से कौन निकाल रहा है दुश्मनी, गुडबुक में ना होना फिर पड़ा भारी


Last Updated:

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन आईपीएल में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर एक बार फिर टीम में नहीं चुने गए ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि कौन पड़ा है इस शानदार मैच विनर के पीछे. प्रदर्शन के आधार पर…और पढ़ें

ASIA CUP: अय्यर से कौन निकाल रहा है दुश्मनी, गुडबुक में ना होना फिर पड़ा भारीश्रेयस अय्यर के साथ फिर हो गया कांड, रनों का अंबार लगाने के बावजूद टीम में चयन नहीं, कौन जिम्मेदार
नई दिल्ली. जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत अक्सर हम आम जिंदगी में सुनते आए है पर ये बात इन दिनों टीम इंडिया की मैनेजमेंट पर लागू होती है क्योंकि टीम चुनने से लेकर प्लेइंग ऐलेवन के चुनने तक में जिस तरह का पावर प्ले देखने को मिल रहा है वो हर किसी को पहले हैरान कर रहा था और अब परेशान क्योंकि एशिया कप के लिए चुनी गई टीम को देखकर जो संकेत मिल रहे है वो कतई किसी भारतीय फैंस के गले के नीचे नहीं उतर रहा.

श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में एक बार पिर जगह नहीं मिली जिससे एक बार फिर टीम मैनेजमेंट में बैठे लोगों की गुडबुक की चर्चा आम हो गई. कुछ दिन पहले इंग्लैंड दौरे पर भी श्रेयस को नहीं चुना गया था पर इस बार तो हद ही हो गई क्योंकि जो बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज हो, जिसने आईपीएल में 600 से ज्यादा रन बना दिए हो उसको ना चुना जाना हर किसी के जेहन में सवाल खड़ा कर रहा है कि श्रेयस की गलती क्या है.

कौन निकाल रहा है श्रेयस से दुश्मनी ?

जब मिडिल ऑर्डर में ओपनर को सेट किया जाए और स्पिन अच्छा खेलने वाले को बाहर का रास्ता दिखाकर नई गेंद खेलने वाले बल्लेबाज को टीम में जगह दी जाए तो एक बात तो साफ हो जाती है कि उस बल्लेबाज को टीम में पसंद नहीं किया जा रहा. ये बल्लेबाज और कोई नहीं श्रेयस अय्यर है जिनके बारें में दुनिया भरे के जानकार कह रहे है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनसे बेहतर स्पिन खेलने वाला बल्लेबाज नहीं है, वो जब चाहे गियर बदल सकते है और बड़े शॉट्स खेलना उनकी बड़ी ताकत है उसको ना तो चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर लयाक समझते है और ना ही टीम के कोच, तभी अय्यर पहले टेस्ट टीम से इग्नोर किए जाते है फिर अब टी-20 से. एशिया कप की टीम में श्रेयस का ना चुना जाना अब सिर्फ स्ट्रांग लाइकिंग और डिसलाइकिंग का मामला नजर आता है.

रिकॉर्ड तो देख लो सेलेक्टर साहब 

कुछ महीने पहले दुबई में ही जब भारतीय टीम जीत का जश्न मना रही थी तो उसके पीछे की बड़ी वजह थे श्रेयस अय्यर जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 243 रन बनाए. इस टूर्नामेंट के कुछ महीने बाद आईपीएल आता है और अय्यर पंजाब पहुंच जाते है और वहां वो ऐसी बल्लेबाजी करते है कि क्रिकेट जानकार दांतों तले उंगली दबा लेते है. अय्यर 175 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बना देते है जिसके कई ऐसी विस्फोटक पारियां थी जिसको फैंस आजतक याद कर रहे है.मिजिल ओवर्स में श्रेयस से बेहतर बल्लेबाज कोई नजर नहीं आया पर वो सेलेक्टर्स और कोच की आंखों से चश्मा नहीं उतार पाए नतीजा अय्यर जैसी प्रतिभा मैदान पर रन बनाने के बजाय मन मसोसती नजर आएगी.

homecricket

ASIA CUP: अय्यर से कौन निकाल रहा है दुश्मनी, गुडबुक में ना होना फिर पड़ा भारी



Source link