Asia Cup 2025: शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग, जानें किसे करेंगे रिप्लेस, कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

Asia Cup 2025: शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग, जानें किसे करेंगे रिप्लेस, कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन


Last Updated:

Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए जब भारतीय टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है. वे 13 महीने बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं.

Asia Cup: शुभमन करेंगे ओपनिंग, किसे करेंगे रिप्लेस, कैसी हो सकती है प्लेइंग XIशुभमन गिल ने जुलाई 2024 के बाद भारत के लिए टी20 मैच नहीं खेला है.
नई दिल्ली. एशिया कप के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो सबसे अधिक हैरानी शुभमन गिल के नाम पर हुई. तकरीबन एक साल से टीम से बाहर चल रहे गिल की वापसी बतौर उप कप्तान हुई है. इससे उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह भी पक्की मानी जा रही है. गिल की वापसी का मतलब यह होगा कि पिछले एक साल से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे टॉप-3 का कोई एक बैटर प्लेइंग इलेवन से बाहर जाएगा.

एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारतीय टीम इसी फॉर्मेट के लिहाज से चुनी गई है. शुभमन गिल की वापसी पर इसीलिए फैंस को हैरानी हो रही है क्योंकि यह बैटर अभी टेस्ट टीम का कप्तान है. वनडे टीम में भी उनकी जगह पक्की है. लेकिन टी20 में भारतीय टीम गिल के बिना भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित हुई है तो तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है.

India Team for Asia Cup 2025: भारतीय टीम का ऐलान, सूर्या कप्तान, शुभमन गिल बने उप कप्तान

शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन में जगह पर चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने कहा, ‘संजू इसलिए ओपन कर रहे थे क्योंकि गिल और यशस्वी टीम में नहीं थे. पिछले दिनों में अभिषेक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वे गेंदबाजी भी कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें बाहर करना मुश्किल होगा.’ अजित आगरकर के जवाब से साफ है कि गिल टीम में लौट आए हैं और अब संजू ओपन नहीं करेंगे.

संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा कहते हैं कि गिल के आने का मतलब होगा कि संजू सैमसन को जगह खाली करनी होगी. चोपड़ा ने कहा कि संजू अगर ओपनिंग नहीं करेंगे तो उनकी स्टार्टिंग प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं बनेगी क्योंकि तीसरे नंबर पर तिलक और सूर्या का प्रदर्शन शानदार है. फिर जगह बचती है पांचवें या छठे नंबर पर. आकाश चोपड़ा कहते हैं कि संजू की मिडिलऑर्डर में जगह नहीं बनती. ऐसे में जीतेश शर्मा विकेटकीपर बैटर के तौर पर टीम की पहली पसंद होंगे.

भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

Asia Cup: शुभमन करेंगे ओपनिंग, किसे करेंगे रिप्लेस, कैसी हो सकती है प्लेइंग XI



Source link