W, W, W, W…कभी बल्ले से हाहाकार, अब दिखाई फिरकी की धार, साउथ अफ्रीका पर यूं बरसा टीम इंडिया का दुश्मन

W, W, W, W…कभी बल्ले से हाहाकार, अब दिखाई फिरकी की धार, साउथ अफ्रीका पर यूं बरसा टीम इंडिया का दुश्मन


Australia vs South Africa 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे सीरीज की शुरुआत मंगलवार (19 अगस्त) को हुई. केर्न्स के केजेली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने गेंद से कहर बरपा दिया. उनकी गेंदबाजी ने अफ्रीकी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया. हेड ने मैच में चार विकेट लेकर सनसनी मचा दी. भारतीय टीम के ‘दुश्मन’ कहे जाने वाले इस खिलाड़ी का कहर अब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को झेलना पड़ा.

हेड ने तोड़ी ओपनिंग साझेदारी

कंगारू कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. साउथ अफ्रीका को रियान रिकेल्टन और एडेन मार्करम की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने 16.5 ओवरों में 92 रन की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप को ट्रेविस हेड ने तोड़ दिया. उन्होंने रिकेल्टन को मार्नश लाबुशेन के हाथों कैच कराया.

ये भी पढ़ें: ‘इज्जत अपने हाथ में है…’, संन्यास लेंगे बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा हड़कंप

खूंखार बल्लेबाजों का किया शिकार

हेड ने इसके बाद दो खूंखार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस को अपना शिकार बनाया. स्टब्स खाता नहीं खोल पाए और कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे. ब्रेविस भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वह 6 रन बनाकर एलेक्स कैरी को कैच दे बैठे.

 

 

ये भी पढ़ें: विराट-रोहित ने कसी कमर…अब ऑस्ट्रेलिया की खैर नहीं! जिम में इस तरह पसीना बहा रहे ‘किंग कोहली’ और ‘हिटमैन’

महाराज को बनाया चौथा शिकार

हेड तीन विकेट लेने के बादल भी नहीं रुके. उन्होंने केशव महाराज को आउट करके मैच में 4 विकेट पूरे कर लिए. महाराज 12 गेंद पर 13 रन बनाकर ग्रीन को कैच दे बैठे. उन्होंने चार विकेट के साथ-साथ प्रेनेलन सुब्रायेन (1 रन) को रन आउट भी किया. हेड ने 10 ओवरों में 57 रन देकर 4 विकेट लिए. साउथ अफ्रीका ने 50 ओवरों में 8 विकेट पर 296 रन बनाए. उसके लिए एडेन मार्करम ने 82, कप्तान तेम्बा बावुमा ने 65 और मैथ्यू ब्रित्ज्के ने 57 रन बनाए.





Source link