अब ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती: भोपाल के युवाओं ने कहा-देर आए, दुरुस्त आए! लेकिन…

अब ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती: भोपाल के युवाओं ने कहा-देर आए, दुरुस्त आए! लेकिन…


Last Updated:

Public Opinion: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने ऑनलाइन गेमिंग विधेयक को मंजूरी दी. Dream11 और माय 11 सर्कल जैसे एप्स पर खतरा है. विधेयक पास होने पर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी दंडनीय अपराध होगा. ऐस…और पढ़ें

भोपाल. ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके तहत Dream11 और माय 11 सर्कल जैसे कई ऑनलाइन गेमिंग एप पर भी खतरा मंडराने आने लगा है. दरअसल, जल्द ही संसद में ऑनलाइन गेमिंग विधेयक (Online Gaming Bill) पेश होने वाला है. इसका मुख्य कारण ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर नकेल कसना रहेगा. विधेयक पास होने के बाद ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी दंडनीय अपराध होगा.

देश में युवा पीढ़ी को बरबाद करने वाली ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी को दंडनीय अपराध बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई. कैबिनेट ने ऑनलाइन गेमिंग विधेयक को हरी झंडी दे दी, जिसे अब संसद में चालू सत्र में ही पेश किए जाने की संभावना है.

यूथ को मानसिक रूप से भी तोड़ रहा 
लोकल 18 से बात करते हुए युवा रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज के दौर में 12 से 15 साल के युवा ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में फंसते जा रहे हैं. खास तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी में फंसकर अपने माता-पिता का बैंक अकाउंट खाली करते जाते हैं. साथ ही सट्टेबाजी यूथ को मानसिक रूप से भी तोड़ रहा है और सीधे तौर पर क्राइम को प्रमोट करने का काम कर रहा है. आज के समय में ऑनलाइन गेमिंग कई लोगों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का जरिया भी बनते जा रहा है.

युवा शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में लगा
रूद्र ने कहा कि संसद में 45 50 साल के लोग बैठे हैं, जिन्हें यह नहीं पता होता कि ऐसी बहुत सी चीज हैं. जो युवा वर्ग के लिए खतरनाक है और ऑनलाइन धड़ल्ले से चल भी रही है. एक अन्य युवा राज शुक्ला ने कहा कि आजकल युवा शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में सट्टेबाजी में फर्स्ट रहा है. इसमें कहीं ऐसे लोग भी होते हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते हैं. मगर कम पैसे में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में ऑनलाइन सट्टेबाजी में फंस जाते हैं.

एक अन्य युवा साथी ने बताया कि आज के दौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी कुछ इस तरह प्रमोट हो रही है कि यदि ग्रुप में एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है, तो उसके इंश्योरेंस में आकर बाकी साथी भी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी शुरू कर देते हैं.उनका कहना है कि यह विधायक लाने में सरकार ने काफी धीरे की है. इसे बहुत पहले ही लेकर आ जाना चाहिए था.

सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग विधेयक 2025 में ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स सहित ऑनलाइन गेम्स को विनियमित करने के लिए एक प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव रखा गया है. इसके बाद अब ऐसे विज्ञापनों पर भी बैन लगेगा, जो ऑनलाइन मनी गेम खेलने को प्रोत्साहन देते हैं. साथ ही बैंक एवं संबंधित संस्थाओं के लिए ऐसे धन के हस्तांतरण को भी अपराध बनाने का प्रस्ताव है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

अब ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती: भोपाल के युवाओं ने कहा-देर आए, दुरुस्त आए! लेकिन…



Source link