अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया से की सगाई… क्या सचिन के लाडले ने कुछ पोस्ट किया?

अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया से की सगाई… क्या सचिन के लाडले ने कुछ पोस्ट किया?


Last Updated:

Arjun tendulkar Saaniya Chandok Engagement: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की हाल में सगाई की खबर सामने आई. हालांकि सचिन और सानिया की फैमिली की ओर से अभी तक किसी ने इस खबर पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है. बताया ग…और पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया से की सगाई... क्या सचिन के लाडले ने कुछ पोस्ट किया?
नई दिल्ली. अर्जुन तेंदुलकर इनदिनों चर्चा में हैं. सानिया चंडोक से सगाई के बाद अर्जुन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हालांकि तेंदुलकर की फैमिली की ओर से सगाई या भविष्य की शादी की योजनाओं के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. अर्जुन के फैंस को जब उनकी सगाई की खबर पता चली तो उन्होंने इस क्रिकेटर के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालना शुरू किया लेकिन उन्हें वहां कुछ भी जानकारी नहीं मिली. 25 वर्षीय अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं जबकि घरेलू क्रिकेट में वह गोव का प्रतिनिधत्व करते हैं.वह एक ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ से गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं.

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 9 अगस्त को की थी. उन्होंने अपनी बहन सारा तेंदुलकर को रक्षा बंधन पर बधाई दी थी. अर्जुन ने सारा के साथ बचपन की फोटो शेयर की थी. सचिन तेंदुलकर का यह लाडला साल 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर आईपीएल में डेब्यू किया था. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की 13 अगस्त को सगाई की खबर सामने आई थी. सानिया मुंबई के मशहूर बिजनेस मैन रवि घई की पोती हैं.

847 इंटरनेशनल विकेट… कोचिंग की पिच पर उतरना चाहता है खूंखार गेंदबाज, दूसरा आर्चर और एंडरसन तैयार करना है लक्ष्य

कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक (Saaniya Chandok) मुंबई के प्रमुख बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं. घई परिवार का आतिथ्य और खाद्य उद्योग में मजबूत प्रभाव है. जो इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं. भारतीय सरकारी रिकॉर्ड (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित पार्टनर और निदेशक हैं.
रवि इकबाल घई मुंबई के व्यवसायिक परिदृश्य में एक प्रमुख व्यक्ति हैं. वह ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं.

View this post on Instagram





Source link