इंदौर में तेज बारिश से अगस्त का आधा कोटा पूरा: मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बरकरार, देर रात तक रुक-रुककर चला बारिश का दौर – Indore News

इंदौर में तेज बारिश से अगस्त का आधा कोटा पूरा:  मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बरकरार, देर रात तक रुक-रुककर चला बारिश का दौर – Indore News


इंदौर में दूसरे दिन भी लगातार बारिश से काफी राहत मिली है। इसके साथ ही चिंता भी कुछ दूर हुई है। खास बात यह कि अगस्त के तीसरे हफ्ते ने अब काफी उम्मीदें जगाई है। पिछले साल 19 अगस्त तक सीजन की 17 इंच बारिश हुई थी जबकि इस बार 18 इंच से ज्यादा बारिश हो चुक

.

मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी अच्छी बारिश के आसार जताए हैं।

मंगलवार दोपहर 2 बजे तेज बारिश शुरू हुई और फिर कहीं-कहीं रुककर भी हुई। इस दौरान शाम 5.30 बजे तक ढाई इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी थी। फिर कुछ देर थमी और रात 9 बजे बाद अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुककर सिलसिला चलता रहा। दिन में अच्छी बारिश होने से तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई और 29 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगस्त माह की बात करें तो बारिश का औसत कोटा 10 इंच का है और इस बार करीब 6 इंच बारिश हो चुकी है। इनमें से 3 इंच बारिश तो दो दिनों में हुई है। इंदौर में सीजन की औसत बारिश 36 इंच मानी जाती है। इस लिहाज से सीजन का आधा कोटा (18 इंच) हुआ है। इसके साथ ही मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है। इस वजह से इंदौर और आसपास अच्छी बारिश हो रही है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। 21-22 अगस्त को सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। इसके बाद जोरदार बारिश के संकेत हैं।

इंदौर का अगस्त का मौसम

तारीख दिन का तापमान रात का तापमान बारिश (मिमी में)
1 अगस्त 29.2 (+1) 23.2 (+1)
2 अगस्त 28.8 (0) 23 (+1) 1.2
3 अगस्त 29.8 (+1) 21.7 (0) 0.6
4 अगस्त 30.2 (+2) 22.3 (0) 1.4
5 अगस्त 31.0 (+3) 21 (-1)
6 अगस्त 31.1 (+3) 22 (0)
7 अगस्त 32.2 (+4) 22.2 (0)
8 अगस्त 30.8 (+3) 22.4 (0)
9 अगस्त 30.9 (+3) 22.6 (+1) 0.1
10 अगस्त 31.1 (+3) 22.0 (0)
11 अगस्त 30.2 (+2) 21.6 (-1)
12 अगस्त 28 (0) 22.6 (+1) 3.2
13 अगस्त 30.0 (+2) 21.5 (-1) 31.2
14 अगस्त 27.8 (-1) 23.6 (+2) 16.1
15 अगस्त 30.1 (+2) 22.4 (0) 8.1
16 अगस्त 28.1 (0) 23.2 (+1) 1.2
17 अगस्त 32.2 (+4) 24.1 (+2)
18 अगस्त 31.8 (+3) 22.8 (+1) 32.2
19 अगस्त 29 (+1) 67 (शाम 5.30 बजे तक



Source link