इंदौर में संपत्ति कर नहीं भरने पर 36 दुकानें सील: जेल रोड पर बने मार्केट पर नगर निगम की कार्रवाई; टैक्स जमा होने पर ही खुलेंगी दुकानें – Indore News

इंदौर में संपत्ति कर नहीं भरने पर 36 दुकानें सील:  जेल रोड पर बने मार्केट पर नगर निगम की कार्रवाई; टैक्स जमा होने पर ही खुलेंगी दुकानें – Indore News


नगर निगम ने 36 दुकानों को सील कर दिया।

संपत्ति कर जमा नहीं करने पर नगर निगम ने 36 दुकानों को सील कर दिया। ये कार्रवाई बुधवार को जेल रोड पर सिद्धि विनायक मार्केट 2 की पहली मंजिल पर की गई। निगम अधिकारी का कहना है कि जब तक संपत्ति कर और कचरा शुल्क जमा नहीं किया जाएगा तब तक दुकानें नहीं खुलेग

.

बुधवार को नगर निगम की जोन क्रमांक 3 की टीम सिद्धि विनायक मार्केट 2 पहुंची। यहां पहली मंजिल पर बनी 36 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। टीम ने यहां पहुंचने के बाद दुकानों पर संबंधित दस्तावेज चस्पा किए और दुकानों पर लगे तालों को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकानदारों ने संपत्ति कर जमा नहीं करवाया था। इसके चलते नगर निगम की टीम ने ये कार्रवाई की है।

दुकानों को सील करने के कार्रवाई करते एआरओ अनिल निकम।

पैसा जमा होने के बाद ही खुलेंगी दुकानें

जोन क्रमांक 3 के एआरओ अनिल निकम ने जानकारी दी कि सिद्धि विनायक मार्केट-2 में बिट्टू छाबड़ा ने मार्केट की पहली मंजिल पर स्थित 36 दुकानों की रजिस्ट्री कर दी, यानी इन दुकानों को बेच दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इन 36 दुकानदारों में से कोई भी नगर निगम को न तो संपत्तिकर जमा कर रहा था और न ही कचरा शुल्क भर रहा था। इसी कारण निगम ने आज कार्रवाई की है।

एआरओ ने कहा कि जैसे-जैसे दुकानदार अपनी रजिस्ट्री की प्रति निगम को उपलब्ध कराएंगे, वैसे-वैसे उनका संपत्तिकर खाता खोला जाएगा और नया अकाउंट तैयार किया जाएगा। दुकानदारों द्वारा निर्धारित राशि जमा करने पर ही दुकानों की सील हटाई जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि दुकान कितने स्क्वायर फीट में है, उसके आधार पर संपत्तिकर की राशि तय होगी। यदि कोई दुकानदार आज ही अपनी रजिस्ट्री की प्रति उपलब्ध कराता है, तो नगर निगम आज ही दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर देगा।



Source link