- Hindi News
- Sports
- India Asia Cup Hockey 2025 Players List; Harmanpreet Singh | Amit Rohidas
नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय हॉकी टीम ने पिछले साल पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हॉकी इंडिया ने बुधवार को टीम जारी की। पेरिस ओलिंपिक में भारत को ब्रॉन्ज जिताने वाले हरमनप्रीत सिंह को टीम की कमान सौंपी कई है।
कृष्णा बहादुर पाठक और सुरज केरकेटा को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जिम्मेदारी सौपी गई है। श्रीजेश ने पिछले साल ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीतने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
सुमित, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और जुगराज सिंह को रक्षा पंक्ति में रखा गया है, जबकि मंदीप सिंह, शैलेंद्र लाकरा, अभिषेक और दिलप्रीत जैसे नाम फरवर्ड लाइन में हें। मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद को मिडफील्डर्स में रखा गया है।
हॉकी इंडिया ने इस पोस्ट के जरिए टीम का ऐलान किया…
हॉकी एशिया कप का नया ड्रॉ

एशिया कप जीतने वाली टीम को वर्ल्ड कप का टिकट एशिया कप से हटने के साथ ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने का एक मौका गंवा दिया है। दरअसल, एशिया कप जीतने वाली टीम को वर्ल्ड कप का टिकट मिलता है। हॉकी का अगला वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा।

एशिया कप जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी, जो कि 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा।
एशिया कप का गौरवशाली इतिहास एशिया कप हॉकी की शुरुआत 1982 में पाकिस्तान के कराची में हुई थी। तब से लेकर अब तक यह टूर्नामेंट एशियाई हॉकी का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन बना हुआ है। इसके इतिहास में सबसे सफल टीम दक्षिण कोरिया रही है, जिसने पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है।

भारत और पाकिस्तान दोनों ने तीन-तीन बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। दिलचस्प बात यह है कि भारत आठ बार फाइनल में पहुंचा है, लेकिन पांच बार हार का सामना करना पड़ा है। यह आंकड़ा भारतीय हॉकी की निरंतरता और दृढ़ता को दर्शाता है।