Last Updated:
Jabalpur Gold Reserve: जबलपुर के सिहोरा तहसील के बेला और बिनैका गांव में सोने का भंडार होने की संभावना है. इसे लेकर ग्रामीणों में एक तरफ खुशी है तो वहीं लोगों को डर भी सता रहा है. अब गांव वालों ने सरकार से बड़ी…और पढ़ें
जबलपुर के गांव में सोने का भंडार.दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि सिहोरा तहसील के बेला, बिनैका, केवलारी और मझगवां के अलावा आस-पास के कई गांवों की आबादी खेती पर ही आश्रित है,. ऐसे में उन्हीं की जमीनों पर सोने के धातु और कण मिलने की पुष्टि हुई है. अगर सोना ढूंढने के लिए जमीनों की खुदाई होगी तो जाहिर तौर पर उन्हें अपनी जमीनों से हाथ धोना पड़ेगा. या तो उनकी जमीनें सरकार अधिग्रहित करेगी या फिर निजी हाथों में सौंप दी जाएंगी. ऐसी सूरत में उनके सामने रोजी- रोटी का संकट आ जाएगा.
ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआती तौर पर 100 हेक्टेयर यानी करीब ढाई सौ एकड़ जमीन में सोने के कण और धातु मिलने की पुष्टि हुई है. ऐसी स्थिति में अगर इतनी बड़ी जमीन पर खुदाई शुरू होगी तो उनका कृषि का व्यवसाय न केवल खतरे में पड़ जाएगा बल्कि उनके सामने आर्थिक संकट के हालात भी पैदा हो जाएंगे. तमाम आशंकाओं से घिरे ग्रामीण अपने लिए रोजगार के पुख्ता साधन का इंतजाम किए जाने के अलावा जमीन के बदले जमीन दिए जाने की मांग कर रहे है.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें