वूमेन वर्ल्ड कप यानि 50 ओवर के इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं, जिसके लिए कुल 5 मैदानों का चयन किया गया है. वैसे सूत्रों की मानो तो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है. विश्व कप में कुल 8 टीम खेलेंगी, जो राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत लीग स्टेज में एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी. ग्रुप स्टेज में टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. अंत में 2 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.
वर्ल्ड कप का आगाज 30 सितंबर को भारत बनाम श्रीलंका मैच से होगा . टीम इंडिया का दूसरा मैच 5 अक्टूबर को पाकिस्तान और फिर 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से होगा. 12 अक्टूबर को टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती होगी, जो 7 बार ODI वर्ल्ड कप जीत चुकी है. भारत का सामना 19 अक्टूबर को इंग्लैंड और फिर 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा. टीम इंडिया का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला 26 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा. इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट के हिसाब से जाए तो टॉप फोर में पहुंचने के लिए कम से कम 5 मैच जीतना जरूरी होगा.
30 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका
9 अक्टूबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
19 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड
26 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा