नंबर-3 के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं… कोहली का सबसे बड़ा आलोचक भी किंग को वर्ल्ड कप टीम में चाहता है

नंबर-3 के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं… कोहली का सबसे बड़ा आलोचक भी किंग को वर्ल्ड कप टीम में चाहता है


Last Updated:

विराट कोहली की कप्तानी के दौरान संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू अपने पूर्व कप्तान के समर्थन में उतर आए हैं. रायडू ने कोहली और रोहित को 2027 के वर्ल्ड कप के लिए अहम बताया है.

नंबर-3 के लिए वो बेस्ट... अपने सबसे बड़े आलोचक के लिए भी किंग हैं कोहलीविराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
नई दिल्ली. विराट कोहली की कप्तानी के दौरान गुस्से में संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू ने गजब की पलटी मारी है. रायडू ने कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें 2027 का वर्ल्ड कप जरूर खेलना चाहिए. रायडू के मुताबिक तीसरे नंबर के बैटिंग के लिए विराट कोहली से बेहतर कोई नहीं है. अंबाती रायडू पिछले कुछ सालों में विराट की आलोचना करने में सबसे आगे रहे हैं. रायडू के सोशल मीडिया पोस्ट इस बात की गवाही देते हैं कि वे कोहली और उनकी आईपीएल टीम आरसीबी की आलोचना का कोई मौका नहीं गंवाते. कोहली ने 2013 से मार्च 2019 के बीच भारत के लिए 55 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं.

विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वनडे फॉर्मेट में खेलते रहना चाहते हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 302 वनडे मैचों में 14,181 रन बनाए हैं. इनमें से 12,060 रन उन्होंने नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए बनाए हैं. कोहली ने 2023 के वनडे विश्व कप में 11 मैच खेले और 765 रन बनाए थे.

Asia Cup 2025: संजू सैमसन टीम में, पर ओपनर नहीं! सुनील गावस्कर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI

अंबाती रायुडू का मानना है कि कोहली को 2027 वनडे विश्व कप खेलना चाहिए. उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘विराट कोहली को 2027 विश्व कप खेलना चाहिए. वे नंबर 3 पर खेलते हुए खेल को नियंत्रित करते हैं. वे भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. आपको ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो स्थिति के अनुसार खेल सके. इस फॉर्मेट (वनडे) में उनसे बेहतर कोई नहीं है.’

अंबाती रायुडू ने इसी शो में रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाए रखने का समर्थन भी किया. रायुडू ने कहा, ‘आपको देखना होगा कि कौन आपको विश्व कप जिता सकता है. अगर रोहित की कप्तानी ऐसा कर सकती है, तो उन्हें 2027 तक जारी रखना चाहिए. वनडे में रोहित का कोई विकल्प नहीं है. रोहित को 2027 विश्व कप में कप्तान होना चाहिए.’

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

नंबर-3 के लिए वो बेस्ट… अपने सबसे बड़े आलोचक के लिए भी किंग हैं कोहली



Source link