आरटीओ दफ्तर गेट से हेलमेट लेकर बाहर निकलता एजेंट। जिसने बाद में दूसरे बाइक चालक को हेलमेट लाकर दिया और फिर प्रवेश किया।
नर्मदापुरम समेत प्रदेशभर में टू-व्हीलर चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस और यातायात विभाग जुर्माना वसूल कर चालान काट रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में भी हेलमेट पहनकर प्रवेश के बोर्ड लगा दिए गए हैं। आरटीओ ऑफिस नर्मदापुरम में भी हेलम
.
आरटीओ ऑफिस में बिना हेलमेट किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। इसके बावजूद कुछ दलालों ने एक तरकीब निकाल ली है। वे उधारी के हेलमेट लेकर ऑफिस के गेट से अंदर जाते हैं, लेकिन बाइक लेकर बाहर निकलते समय उनके सिर पर हेलमेट नहीं होता। ऑफिस में अंदर घुसने के लिए ये एजेंट एक दूसरे से हेलमेट मांग कर खानापूर्ति कर रहे हैं।
मीडिया के सामने हुआ वाकया
मीडिया के सामने एजेंटों के हेलमेट लेने देने का मामला आया। एक एजेंट हेलमेट पहनकर अंदर गया, दूसरे एजेंट ने हेलमेट लेकर बाहर आया। फिर दूसरी बाइक के चालक को पहनाकर अंदर भेज दिया गया। जब एजेंट से हेलमेट मांगने का सवाल किया गया तो उसने कहा, “मेरा ही हेलमेट था। वो मैंने मांगा है।” इस तरह आरटीओ में हेलमेट नियम केवल खानापूर्ति बनकर रह गया।
एक बाइक वाले से हेलमेट मांगकर बाहर आता युवक कैमरे में कैद हुआ।
जिम्मेदार अफसरों की जानकारी नहीं
मामले में आरटीओ रिंकू शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोहर बढ़ानी का बिना हेलमेट का चालान काटा।
यातायात विभाग की जांच और चालान
यातायात विभाग रोजाना कलेक्ट्रेट गेट पर हेलमेट और सीट बेल्ट की चेकिंग कर रहा है। बिना हेलमेट बाइक चालकों को रोककर चालान काटा जा रहा है। मंगलवार को भाजपा पदाधिकारी और व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष मनोहर बढ़ानी को भी हेलमेट नहीं पहनने पर रोककर चालान किया गया। वे निर्वाचन की मीटिंग में शामिल होने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।