पानी टंकी निर्माण पर रोक, लोग धरने पर बैठे: कोतमा में लोग बोले- पहले सर्वे कर काम शुरू कराया, सीएमओ ने कहा- जगह ठीक नहीं – Anuppur News

पानी टंकी निर्माण पर रोक, लोग धरने पर बैठे:  कोतमा में लोग बोले- पहले सर्वे कर काम शुरू कराया, सीएमओ ने कहा- जगह ठीक नहीं – Anuppur News



कोतमा नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 में कॉलेज चौराहा के पास शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। इस कार्रवाई से नाराज होकर पूर्व पार्षद और वार्डवासी धरने पर बैठ गए हैं।

.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल और नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं। वे प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झरिया ने कहा कि यह स्थान पानी टंकी निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है। हालांकि, प्रशासन की लापरवाही स्पष्ट है। निर्माण शुरू करने से पहले स्थल का मुआयना किया जाना चाहिए था।

उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर टंकी का निर्माण प्रारंभ किया गया, उसके पास स्थित सरकारी आईटीआई को गोफ एरिया का हवाला देकर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद रोक लगाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।



Source link