पीओपी की मूर्तियां बनाने और बेचने वालों पर जुर्माना: दतिया में प्रतिमाएं जब्त कर 5 हजार वसूले; निर्माण पर कलेक्टर ने लगाई है रोक – datia News

पीओपी की मूर्तियां बनाने और बेचने वालों पर जुर्माना:  दतिया में प्रतिमाएं जब्त कर 5 हजार वसूले; निर्माण पर कलेक्टर ने लगाई है रोक – datia News



दतिया में पीओपी की मूर्तियों काे न ही बनाया जाएगा और न ही उनकी बिक्री होगी। कलेक्टर ने प्रतिबंध लगाया है। उसके बाद भी कई जगहों पर मूर्तियों बन और बिक रही थीं, बुधवार को ऐसी जगहों पर पहुंचकर प्रशासनिक टीम ने प्रतिमाएं जब्त कीं। साथ ही कारीगरों पर 5 हज

.

सबसे पहले सेवड़ा में राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने छापा मारकर प्रतिबंधित मूर्तियां जब्त कीं। कारीगरों पर जुर्माना लगाया। इसके बाद दतिया शहर में एसडीएम संतोष तिवारी के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही की। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में मूर्ति कलाकारों के घरों पर दबिश दी गई, जहां से बड़ी संख्या में POP की गणेश प्रतिमाएं बरामद हुईं।

कार्रवाई के बाद जिलेभर के मूर्ति कलाकारों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अब जिले में किसी भी हाल में POP की मूर्तियां नहीं बनने दी जाएंगी। यदि कोई भी कलाकार या दुकानदार आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link