Last Updated:
Goat Farming Business: बकरी पालन अब केवल गांव तक सीमित नहीं, पढ़े-लिखे लोग भी इसे मुनाफे का जरिया बना रहे हैं. आज हम कुछ ऐसी नस्ल की बकरियों के बारे में बताने जा रहे है, जो गाय-भैंस को टक्कर देती हैं.
पशु चिकित्सक डॉक्टर ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब पशु चिकित्सक एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी से बात की, तो उन्होंने बताया कि विदेशी नस्ल की प्रजाति सानेन प्रजाति है. इस बकरी का दूध गाय-भैंस से भी महंगा बिकता है और उसके मांस भी काफी महंगा है. यह बकरी भैंस के बराबर दूध देती है. इस नस्ल की बकरी को दूध की रानी भी कहते हैं. यह सबसे अच्छी दूध देने वाली बकरी है. सानेन प्रजाति की बकरी का रंग सफेद सिंग ऊपर की ओर लंबे कान सीधे मुंह की ओर खड़े होते हैं. इसकी पूछ छोटी होती है. नर बकरे का वजन 80 किलो और मादा का वजन 60 किलो लंबाई 90 सेंटीमीटर मादा बकरी की 80 सेंटीमीटर तक होती है. सानेन बकरी में 9 महीने में ही प्रजनन क्षमता विकसित हो जाती है. इसका दूध 150 से 200 रुपए लीटर तक बिकता है. इस के मांस की यदि बात करें तो 1000 से ₹1500 प्रति किलो तक बिकता है.
पनीर की कीमत से अधिक है मांस की कीमत
यदि इस बकरी के मांस की कीमत की बात करें, तो पनीर की कीमत से तीन से चार गुणा महंगा इसका मांस होता है. देश-विदेश में इसके मास की काफी डिमांड होती है. ये नस्ल राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश में पाई जाती है यदि आप भी इस बकरी का पालन करते हैं, तो आप भी हजारों रुपए रोज की कमाई कर सकते हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें