शाजापुर जिले के मक्सी में कौटिल्य स्कूल की बस खरेली रोड पर हादसे का शिकार हो गई। बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों की तत्काल कार्रवाई से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं।
.
जानकारी के अनुसार यह बस देवास जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चों को लाती है। बुधवार सुबह बच्चों को लेने जाते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की एक वजह सड़क की खराब स्थिति भी है। ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारों को भरा नहीं गया था। बस में तकनीकी खराबी की भी सूचना है।
2 तस्वीरें देखिए…

मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि घटनास्थल देवास जिले के थाना क्षेत्र में आता है। मदद के लिए मक्सी थाने से गाड़ी भेजी गई है फिलहाल में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ हैं। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।