मोहनी डैम में युवती ने लगाई छलांग: सुरक्षाकर्मी नहीं होने से बचाव में देरी, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला पता – Shivpuri News

मोहनी डैम में युवती ने लगाई छलांग:  सुरक्षाकर्मी नहीं होने से बचाव में देरी, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला पता – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मोहनी डैम में एक अज्ञात युवती के छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना मंगलवार दोपहर हुई, लेकिन इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई।

.

सूचना के बाद पुलिस और डैम प्रबंधन हरकत में आए और एसडीईआरएफ की टीम को बुलाकर दिनभर सर्चिंग की गई, लेकिन देर शाम तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। हादसे ने डैम प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

युवक बोला- मुंह पर कपड़ा बांधे लड़की कूदते देखी डैम के पास रहने वाले बंटी कुशवाह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने साथी के साथ मछली लेने के लिए डैम से होकर गुजर रहा था। तभी डैम के 23 नंबर गेट के ऊपर से एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उसका चेहरा दिखाई नहीं दिया।

बंटी ने रस्सी डालकर उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गई।

डैम प्रबंधन की लापरवाही उजागर बंटी का कहना है कि उसके पास मोबाइल नहीं था और मौके पर कोई डैम कर्मचारी भी मौजूद नहीं था, जिसे सूचना दी जा सके। मोहनी डैम में 25 गेट हैं और इस समय डैम लबालब भरा हुआ है। इसके बावजूद सुरक्षा के लिए किसी भी सुरक्षाकर्मी की तैनाती नहीं की गई।

जब डैम के एसडीओ रविन्द्र शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि

QuoteImage

बुधवार को सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ की टीम को बुलाकर डैम में सर्चिंग कराई गई, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है और न ही थाने में किसी भी युवती की गुमशुदगी दर्ज है।

QuoteImage



Source link