राजा रघुवंशी मर्डर: शिलॉन्ग पुलिस फिर पहुंची इंदौर, बताया इस शख्स का नाम, दुकान से उठा लाई क्राइम ब्रांच

राजा रघुवंशी मर्डर: शिलॉन्ग पुलिस फिर पहुंची इंदौर, बताया इस शख्स का नाम, दुकान से उठा लाई क्राइम ब्रांच


Last Updated:

Raja Raghuvashi Murder Case: शिलॉन्ग पुलिस इंदौर पहुंची. इंदौर क्राइम ब्रांच को इनपुट दिया और फिर दोनों टीमों ने मिलकर एक शख्स को दुकान से ही उठा लिया, जहां वो काम करता था. जानें बड़ा खुलासा…

शिलॉन्ग पुलिस पहुंची इंदौर, बताया इस शख्स का नाम, तुरंत उठा लाई क्राइम ब्रांचराजा रघुवंशी मर्डर केस अपडेट.
रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता
Indore News:
शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है. मामले में शामिल मुख्य आरोपियों आनंद, आकाश और विशाल के एक अन्य साथी भरत जाधव को शिलॉन्ग पुलिस ने उठा लिया है. भरत के परिवार को बिना सूचित किए इंदौर क्राइम ब्रांच उसे थाने ले आई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई हत्याकांड की जांच को गति देने के लिए की गई है, जो अब नए रहस्यों की ओर इशारा कर रही है.

दुकान से उठा ले गई पुलिस
घटना की शुरुआत तब हुई जब शिलांग पुलिस की टीम इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर रिवर साइड रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर पहुंची. भरत जाधव यहां काम करता है. पुलिस ने उसे दुकान से ही उठाकर थाने ले आई. भरत नंदबाग की मीरा कॉलोनी में रहता है, जो उसी गली में है, जहां तीनों मुख्य आरोपी आकाश, आनंद और विशाल रहते हैं. विशेष रूप से, वह आरोपी आनंद के घर से महज दो घर आगे रहता है. इस निकटता के कारण पुलिस को शक है कि भरत का इन आरोपियों से गहरा संबंध हो सकता है. वह हत्याकांड में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है.

नए सबूत सामने आ सकते हैं…
शिलॉन्ग पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए कल रात ही इंदौर लौटी है. जांच अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ का फोकस आरोपी राज कुशवाहा और सोनम रघुवंशी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे अलग मोबाइल फोन और किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड पर होगा. ये मोबाइल और सिम हत्याकांड की साजिश में उपयोग किए गए हो सकते हैं. भरत से इनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि भरत की गिरफ्तारी से मामले में नए सबूत सामने आ सकते हैं, जो आरोपियों की पूरी गैंग को उजागर कर सकता है.

पिता पहुंचे थाने
इस बीच, भरत के पिता महेश जाधव और भाई क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस से पूछा कि उनके बेटे/भाई को क्यों लाया गया है? पुलिस ने उन्हें बताया कि यह महज पूछताछ के लिए है और उन्हें वापस घर भेज दिया. परिवार वाले चिंतित हैं, लेकिन पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता का हवाला देकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की. बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन जांच में नए नाम उभर रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

शिलॉन्ग पुलिस पहुंची इंदौर, बताया इस शख्स का नाम, तुरंत उठा लाई क्राइम ब्रांच



Source link