राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बर्थडे पर शिलांग पुलिस फिर पहुंची इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बर्थडे पर शिलांग पुलिस फिर पहुंची इंदौर


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच कर रही शिलांग पुलिस की टीम एक बार फिर इंदौर पहुंची है. बताया जा रहा है कि पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राजा ने हत्याकांड से…और पढ़ें

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बर्थडे पर शिलांग पुलिस फिर पहुंची इंदौरराजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा.
मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में फिर बड़ी अपडेट सामने आई है. शिलांग पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे हैं. जांच के लिए फिर शिलांग पुलिस की टीम इंदौर पहुंची है. गौर करने वाली बात ये है कि सोनम और गोविंद का आज जन्मदिन है. भाई और बहन दोनों का एक ही दिन यानी 20 अगस्त को जन्मदिन आता है. अब सोनम के बर्थडे पर शिलांग पुलिस की टीम इंदौर पहुंची है. पता चला है कि शिलांग पुलिस राजा रघुवंशी के मर्डर में इस्तेमाल मोबाइल फोन की जानकारी जुटा रही है.

हनीमून पर शिलांग जाने से पहले सोनम रघुवंशी ने 2 मोबाइल फोन खरीदे थे. सोनम और उसका प्रेमी राज उसी नए मोबाइल फोन से हत्या की साजिश रच रहे थे. बताते है कि पिछले साल सोनम के बर्थडे पर बड़ा सेलिब्रेशन हुआ था. इस बार के बर्थडे पर सोनम अपने ही पति की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे है.

जल्द चालान पेश कर सकती है शिलांग पुलिस
बता दें कि अभी तक राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस की ओर से पूरे तरीके से चालान कोर्ट में पेश नहीं किया गया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से सबूत जुटाने में लगी हुई है. माना जा रहा है कि शिलांग पुलिस की टीम एक बार फिर सोनम के परिजनों से पूछताछ कर सकती है. इंदौर में जांच के लिए शिलांग पुलिस की टीम चौथी बार आई है. मालूम हो कि केस लड़ने के लिए आरोपियों ने भी वकील हायर किए थे, लेकिन अभी मेन 4 आरोपियों की जमानत नहीं हुई है.





Source link