Last Updated:
शुभमन गिल टेस्ट टीम के कप्तान हैं. उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है. अंबाती रायुडू का कहना है कि रोहित शर्मा के बाद वनडे टीम की कमान श्रेयस अय्यर को मिलनी चाहिए. रायुडू ने श्रेयस की ख…और पढ़ें
अंबाती रायुडू ने कहा कि रोहित के बाद श्रेयस को वनडे टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए. भारत की ओर से 2013 से 2019 तक 55 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) के मुताबिक पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को रोहित शर्मा के बाद अगला वनडे कप्तान बनना चाहिए. अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 आईपीएल खिताब जीता. श्रेयस की अगुआई में 2020 और 2025 में क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आईपीएल फाइनल में पहुंची.
अंबाती रायुडू ने गिल को नहीं अय्यर को बताया कप्तान
शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब पॉडकास्ट में जब अंबाती रायुडू से पूछा गया कि उनके अनुसार रोहित के बाद भारत का अगला वनडे कप्तान कौन होना चाहिए- गिल, अय्यर या कोई और’. तो रायुडू ने अय्यर का नाम लिया. बकौल अंबाती रायुडू, ‘(श्रेयस) अय्यर. मुझे लगता है अय्यर. वह असाधारण कप्तान हैं. उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाया है. फिर जिस तरह से उन्होंने युवा पंजाब टीम का नेतृत्व किया. किसी ने भी उन्हें मौका नहीं दिया था. और उन्हें जल्द ही टीम इंडिया का वनडे कप्तान बनना चाहिए.’
अय्यर भारत की वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं. उन्होंने भारत के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए श्रेयस ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. अय्यर ने भारत के लिए अब तक 70 वनडे खेले हैं. उन्होंने 65 पारियों में पांच शतकों और 22 अर्धशतकों की मदद से 2845 रन बनाए हैं. वनडे प्रारूप में उनका बल्लेबाजी औसत 48.22 है.
श्रेयस अय्यर ने विश्व कप में 530 रन बनाए
आईसीसी पुरुषों के वनडे विश्व कप 2023 में श्रेयस अय्यर ने 11 मैचों में कुल 530 रन बनाए. जिसमें 15 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 105 रन की पारी भी शामिल है. दूसरी ओर, वर्ल्ड नंबर 1 वनडे बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए 55 वनडे में 2775 रन बनाए हैं. गिल ने वनडे क्रिकेट में आठ बार 100 रन का आंकड़ा पार किया है और उनके नाम 15 अर्धशतक हैं. उनका वनडे बल्लेबाजी औसत 59.04 है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 149 गेंदों में 208 रन है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें