संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय सम्मानित: टीकमगढ़ समेत 7 जिलों के वर्तमान और पूर्व कलेक्टर्स को मिला गोल्ड मेडल – Tikamgarh News

संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय सम्मानित:  टीकमगढ़ समेत 7 जिलों के वर्तमान और पूर्व कलेक्टर्स को मिला गोल्ड मेडल – Tikamgarh News


भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को राज्य नीति आयोग द्वारा राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों के कलेक्टर्स को सम्मानित किया।

.

टीकमगढ़ से वर्तमान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पूर्व कलेक्टर अवधेश शर्मा को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। यह सम्मान नीति आयोग के आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत सभी 6 संकेतकों में संतृप्त प्रदर्शन के लिए दिया गया।

कार्यक्रम की 2 तस्वीरें देखिए…

इसके अलावा बड़वानी से कलेक्टर गुंचा सरोबर और पूर्व कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को सम्मानित किया गया। दमोह से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, धार से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को गोल्ड मेडल मिला। खंडवा से कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और पूर्व कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।

निवाड़ी से वर्तमान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पूर्व कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को गोल्ड मेडल मिला। विदिशा से कलेक्टर अंशुल गुप्ता और पूर्व कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।



Source link