हटा में सीसी रोड और नालियां बनवाने की मांग: महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, कहा- बारिश से रास्ते पर फैला कीचड़ – Damoh News

हटा में सीसी रोड और नालियां बनवाने की मांग:  महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, कहा- बारिश से रास्ते पर फैला कीचड़ – Damoh News


बुधवार को महिलाओं ने हटा में एसडीएम को आवेदन सौंपा है। इसमें रोड बनवाने की मांग की गई है।

दमोह जिले के हटा नगरपालिका क्षेत्र के नवोदय वार्ड में सड़कों की स्थिति खराब हो चुकी है। यह वार्ड सबसे अधिक आबादी वाला है। पक्की सड़क न होने से यहां की सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं।

.

वार्ड की कई गलियां आज भी सीसी सड़क नहीं है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को इस समस्या को लेकर वार्ड की महिलाओं ने हटा एसडीएम राकेश मरकाम को ज्ञापन सौंपा है।

लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी

इसमें बताया गया है कि नवोदय वार्ड के रनेह रोड से दुर्गा के मकान तक और बमुरिया के मकान तक सीसी रोड नहीं है। नालियां न होने से जगह-जगह पानी भर जाता है। मामूली बारिश में भी गलियां दलदल में बदल जाती हैं।

वार्डवासियों ने बताया कि इसी कीचड़ भरी सड़क से होकर उन्हें बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ता है। उन्होंने कई बार नगरपालिका और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नवोदय वार्ड में बारिश के बाद सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है।

ज्ञापन देने वाली महिलाओं में रहीशा बी, मुस्कान खान, रोशनी बानो, परवीन और रुक्सार खान शामिल थीं।

एसडीएम राकेश मरकाम ने वार्ड में टीम भेजकर जांच करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महिलाओं ने पक्की सड़क बनाने एसडीएम से कहा है।

महिलाओं ने पक्की सड़क बनाने एसडीएम से कहा है।



Source link