मप्र में पिछले साल एक जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक नीति आयोग द्वारा चलाए गए संपूर्णता अभियान में अच्छा काम करने वाले जिलों के कलेक्टर और तत्कालीन कलेक्टर बुधवार को सम्मानित किए जाएंगे। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सीएम 18 कलेक्टरों को सम्मानि
.
सबसे पहले जानिए क्यों दिए जाएंगे अवाॅर्ड नीति आयोग ने पिछले साल 1 जुलाई से 30 सितंबर तक 6 पैरामीटर तय किए थे। इन पैरामीटर्स पर जिलों को टास्क पूरा करना था। जिन जिलों ने सौ फीसदी टास्क पूरा किया है, उन जिलों को गोल्ड कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। जिला और ब्लॉक को अलग-अलग कैटेगरी में रखा था।
आकांक्षी ब्लॉक के लिए तय परफॉर्मेंस इंडिकेटर (KPI)
- पहली तिमाही के भीतर प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत।
- ब्लॉक में लक्षित आबादी की तुलना में शुगर की जांच करने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत।
- ब्लॉक में लक्षित आबादी की तुलना में उच्च रक्तचाप की जांच करने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत।
- नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत।
- मृदा नमूना संग्रह लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्ड का प्रतिशत।
- ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूह के मुकाबले रिवॉल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूह का प्रतिशत।
आकांक्षी जिले के लिए तय परफॉर्मेंस इंडिकेटर (KPI)
- पहली तिमाही के भीतर प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत।
- आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत।
- 9-11 महीने की आयु के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण का प्रतिशत (बीसीजी+डीपीटी 3+ओपीवी3+खसरा 1)
- जिले में बांटे गए सॉइल हेल्थ कार्ड (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) की संख्या।
- माध्यमिक स्तर पर बिजली की सुविधा से लैस स्कूलों का प्रतिशत।
- शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक महीने के भीतर बच्चों को पाठ्य पुस्तकें प्रदान करने वाले स्कूलों का प्रतिशत।
6 प्रमुख इंडेक्स को हासिल करना था योजना आर्थिक सांख्यिकी मंत्रालय ने अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, भिंड, छतरपुर, दमोह, धार, डिंडोरी, गुना, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मुरैना, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, मऊगंज, रीवा, सतना, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सिंगरौली टीकमगढ़, उमरिया और विदिशा के कलेक्टरों को पत्र लिखकर राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में बुलाया है।
इसमें कहा है कि आकांक्षी जिला और विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के ऐसे जिलों और विकासखंडों में एक जुलाई 2024 से 30 सितम्बर 2024 के बीच सम्पूर्णता अभियान चलाया था। इसका उद्देश्य 6 प्रमुख इंडेक्स को हासिल करना था।
एमपी के 8 आकांक्षी जिलों और 42 आकांक्षी विकासखंड इसके लिए चिह्नित किए थे। केंद्र सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार 6 आकांक्षी जिलों और 27 आकांक्षी विकासखंडों द्वारा तीन या अधिक इंडेक्स हासिल किए हैं।
जिलों से कुल 4 अधिकारी- कर्मचारी होंगे सम्मानित आज कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में उन जिलों और विकासखंडों व फ्रंटलाइन कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने संपूर्णता अभियान में अच्छा काम किया है। इस सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टरों के अलावा सीईओ जिला पंचायत समेत चार चयनित अधिकारी, फ्रंटलाइन कर्मचारी बुलाए जाकर उनका सम्मान किया जाएगा। हर जिले से पांच नाम बुलाए गए हैं। इन जिलों के अफसर होंगे सम्मानित
इन जिलों के कलेक्टरों को मिलेंगे गोल्ड मैडल
- बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक ने सभी 6 इंडिकेटर पूरे किए हैं। कलेक्टर गुंचा सनोवर और तत्कालीन कलेक्टर डॉ. राहुल फंटिंग हरिदास को गोल्ड मैडल दिया जाएगा।
- दमोह जिले के तेंदूखेडा ब्लॉक ने सभी 6 इंडिकेटर हासिल किए हैं। जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर को गोल्ड मैडल दिया जाएगा।
- धार जिले के तिरला ब्लॉक ने सभी 6 इंडिकेटर हासिल किए। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को गोल्ड मैडल दिया जाएगा।
- खंडवा जिले के छैगांव ब्लॉक ने 6 पैरामीटर हासिल किए हैं। खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और तत्कालीन कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को सीएम के हाथों गोल्ड मैडल दिया जाएगा।
- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर ब्लॉक ने 6 पैरामीटर पूरे किए हैं। जिले के कलेक्टर लोकेश जांगिड़ और तत्कालीन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को सीएम गोल्ड मैडल देंगे।
- टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ ब्लॉक को 6 पैरामीटर पूरे करने पर सीएम डॉ. मोहन यादव कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और तत्कालीन कलेक्टर अवधेश वर्मा को सीएम गोल्ड मैडल देंगे।
- विदिशा जिले के बसौदा ब्लॉक ने 5 पैरामीटर और जिले ने 6 पैरामीटर हासिल किए हैं। कलेक्टर अंशुल गुप्ता और तत्कालीन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को सिल्वर और गोल्ड मैडल दिए जाएंगे।
इन जिलों के अफसर भी होंगे सम्मानित
- अलीराजपुर: जिले के कट्ठीवाड़ा ब्लॉक ने 3 इंडिकेटर हासिल किए हैं। अलीराजपुर के कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर को ब्रांज मैडल दिया जाएगा।
- अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ ब्लॉक ने 4 इंडिकेटर हासिल किए हैं। तत्कालीन कलेक्टर आशीष वशिष्ठ और हर्षल पंचोली को ब्रॉन्ज मैडल मिलेगा।
- छतरपुर जिले के बक्सवाहा ब्लॉक ने 3 इंडिकेटर हासिल किए हैं। जिले के कलेक्टर पार्थ जायसवाल और तत्कालीन कलेक्टर संदीप जीआर को ब्रांज मैडल दिया जाएगा।
- डिंडोरी जिले के बजाग ब्लॉक को 3 इंडिकेटर पूरे करने पर ब्रांज मैडल मिलेगा। 4-4 इंडिकेटर पूरे करने पर करंजिया, मेहंदवानी विकासखंडों को ब्रॉन्ज मैडल दिए जाएंगे। डिंडोरी की वर्तमान कलेक्टर नेहा मारव्या और तत्कालीन कलेक्टर हर्ष सिंह को सीएम ये अवार्ड देंगे।
- झाबुआ जिले के मेघनगर, रामा, राणापुर ने 4-4 इंडिकेटर हासिल किए हैं। इन्हें ब्रॉन्ज मैडल मिलेंगे। थांदला ब्लॉक को 5 इंडिकेटर पूरे करने पर सिल्वर मैडल दिया जाएगा। कलेक्टर नेहा मीणा को सीएम सम्मानित करेंगे।
- खरगोन जिले के भगवानपुरा और झिरन्या ब्लॉक को 4-4 पैरामीटर हासिल करने पर ब्रॉन्ज मैडल मिलेंगे। कलेक्टर भव्या मित्तल और तत्कालीन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को सीएम सम्मानित करेंगे।
- पन्ना जिले के अजयगढ़ ब्लॉक को 3 पैरामीटर हासिल करने पर कलेक्टर सुरेश कुमार को ब्रांज मैडल दिया जाएगा।
- राजगढ़ जिले के जीरापुर ब्लॉक को 4 पैरामीटर पूरे करने पर कलेक्टर गिरीश मिश्रा और तत्कालीन कलेक्टर हर्ष दीक्षित को ब्रॉन्ज मैडल दिया जाएगा।
- रतलाम जिले के बाजना ब्लॉक को 5 पैरामीटर पूरे करने पर कलेक्टर राजेश बाथम को सिल्वर मैडल दिया जाएगा।
- सतना जिले के मझगवां ब्लॉक को 3 पैरामीटर पूरे करने पर कलेकटर सतीश कुमार एस और तत्कालीन कलेक्टर अनुराग वर्मा को ब्रांज मैडल दिया जाएगा।
- शहडोल जिले के पाली ब्लॉक को 5 पैरामीटर पूरे करने पर कलेक्टर केदार सिंह को सिल्वर मैडल दिया जाएगा।
- श्योपुर जिले के कराहल, विजयपुर ब्लॉकों को 3-3 पैरामीटर पूरे करने पर ब्रांज मैडल मिलेंगे। श्योपुर ब्लॉक को 4 इंडिकेटर पूरे करने पर ब्रॉन्ज मैडल मिलेंगे। कलेक्टर अर्पित वर्मा और तत्कालीन कलेक्टर लोकेश जांगिड़ को सीएम सम्मानित करेंगे।