Agriculture: खेत खाली है तो लगा दें धनिया, 30 दिन में लाखों का रिटर्न…

Agriculture: खेत खाली है तो लगा दें धनिया, 30 दिन में लाखों का रिटर्न…


Last Updated:

Dhaniya Ki Kheti: बारिश का मौसम यानी खरीफ का सीजन चल रहा है. यानी की इस सीजन में ज्यादातर धान की खेती की जाती है. लेकिन अगर आपकी जमीन पर परती यानी खाली रह गई हो तो आपके पास लाखों रुपए कमाने का मौका है. दरअसल, क…और पढ़ें

Agriculture: बारिश का मौसम यानी खरीफ का सीजन चल रहा है. यानी की इस सीजन में ज्यादातर धान की खेती की जाती है. लेकिन अगर आपकी जमीन पर परती यानी खाली रह गई हो तो आपके पास लाखों रुपए कमाने का मौका है. दरअसल, किसान भाई पारंपरिक खेती से इतर थोड़ा अलग काम करें, तो उन्हें अतिरिक्त आय मिल सकती है. अब बारिश अपने अंतिम दौर में है. ऐसे में इस वक्त धनिया लगा सकते हैं. ये धनिया भी एक महीने में उग जाएगा, जिसे सितंबर के आखिर से कमाई कर सकते हैं. बागवानी विशेषज्ञ निलेश सुल्खे ने इसके लिए टिप्स बताए है.

योजना का भी लाभ ले सकते हैं किसान भाई
बागवानी विशेषज्ञ निलेश सुल्खे ने बताया कि उद्यानिकी विभाग से अभी एक योजना भी चल रही है. इसमें धनिया की खेती के लिए अनुदान भी मिल रहा है. इसमें सामान्य वर्ग के लिए करीब 10 हजार रुपए की सामग्री मिल रही है. वहीं, अनुसुचित जनजाति और जनजाति के लिए करीब 14 हजार रुपए राशि मिलेगी. इसमें सामान्य वर्ग के किसानों 50 प्रतिशत और अनुसुचित जाति और जनजाति के किसानों को करीब 70 प्रतिशत का अनुदान मिल सकता है. इसके लिए किसान भाई MPFSTS की साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

ऐसे शुरु कर सकते हैं धनिया की खेती
किसान भाई एक एक एकड़ में धनिया लगाना चाहते हैं, तो उन्हें 8 किलो बीज लगता है. और खेत की तैयार के लिए 3 हजार रुपए लगते हैं. बारिश के मौसम में धनिया की खेती के लिए, खेत को 2-3 बार रोटावेटर या कल्टीवेटर से जोतना चाहिए. हाइब्रिड धनिया के बीजों का उपयोग करना बेहतर है, जैसे कि ईस्ट-वेस्ट, समृद्धि सीड्स, या गंगा सीड्स. अगस्त महीने में इन किस्मों के बीजों की बुवाई करने से अंकुरण जल्दी होता है.

ऐसे में पूरी खेती के लिए करीब 12 से 15 हजार रुपए की लागत आएगी. इसमें दो तरह की धनिया की खेती होती है. इसमें पत्ती वाले धनिया के लिए एक महीना और बीज के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा.

बारिश में धनिया के खेती के लिए करें ये उपाय
बारिश के दिनों में धनिया का खेती करना मुश्किल होता है. ज्यादा बारिश के समय धनिया होना मुश्किल होता है. ऐसे में ऐसी भूमि का चयन करना चाहिए, जो ऊंचाई पर हो. वहीं, जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए. इसमें आर्दता को मैंटेन करने के लिए शेड नेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, बारिश के दिनों में दिन और तापमान में काफी अंतर होता है. इससे फसल पर असर पड़ सकता है. ऐसे में धनिया को शेड नेट में लगाना चाहिए.

बारिश में धनिया बोया तो होगा तगड़ा मुनाफा
खेती के उत्पादों की कीमत बाजार भाव पर निर्भर करती है. वहीं, मांग पूर्ति भी एक बड़ी भूमिका निभाती है. लेकिन बारिश के दिनों में बहुत किसान धनिया बोते हैं. इसका फायदा समझदार किसानों को मिल सकता है. जो ऑफ सीजन खेती करने का जोखिम ले सकते हैं, वह किसान एक एकड़ की खेती में करीब दो लाख रुपए की तगड़ी कमाई कर सकते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Agriculture: खेत खाली है तो लगा दें धनिया, 30 दिन में लाखों का रिटर्न…



Source link