Archana Tiwari Case: इंदौर की अधिवक्ता अर्चना तिवारी के गायब होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में पता चला कि अर्चना एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थीं और नेपाल भागने की योजना बना रही थीं. उन्होंने नया मोबाइल खरीदा और गुप्त रूप से यात्रा की तैयारी की थी. पुलिस को युवक से पूछताछ के बाद अहम सुराग मिले, जिससे अर्चना को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया. उनकी वापसी से परिवार और पड़ोसियों में खुशी का माहौल है. पड़ोसियों ने बताया कि अर्चना पढ़ाई में होशियार और स्वभाव से शांत थी, सभी को उनकी चिंता थी.