Archana Tiwari Case Live: सस्पेंस होगा समाप्त! आज भोपाल लौटेगी अर्चना तिवारी, पुलिस के सवालों से खुलेंगे राज

Archana Tiwari Case Live: सस्पेंस होगा समाप्त! आज भोपाल लौटेगी अर्चना तिवारी, पुलिस के सवालों से खुलेंगे राज


Last Updated:

Archana Tiwari Case Live Today: भोपाल से नर्मदा एक्सप्रेस में सवार होकर 7 अगस्त को लापता हुई अधिवक्ता अर्चना तिवारी को 12 दिन बाद यूपी के लखीमपुर खीरी में नेपाल बॉर्डर के पास से बरामद कर लिया गया है.

Archana Tiwari Case: सस्पेंस होगा समाप्त! आज भोपाल लौटेगी अर्चना तिवारीअर्चना तिवारी
Archana Tiwari Case Live: भोपाल में नर्मदा एक्सप्रेस से 7 अगस्त को रहस्यमय तरीके से लापता अधिवक्ता अर्चना तिवारी को 12 दिन बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकलां इलाके में, नेपाल बॉर्डर के पास बरामद कर लिया गया है. इससे पहले मंगलवार सुबह उनके भाई ने परिवार को फोन पर अर्चना से बात होने की जानकारी दी, जिससे सभी ने राहत की सांस ली और उनकी सुरक्षा को लेकर आशंकाएं दूर हुईं.

कल यानी मंगलवार को रेलवे एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने अर्चना की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि अर्चना को सुरक्षित पाया गया है और पुलिस टीम उसे लेकर भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है. भोपाल पहुंचने के बाद जीआरपी अर्चना से पूछताछ करेगी और उसके बयान दर्ज किए जाएंगे. बता दें कि आज पुलिस अर्चना को लेकर भोपाल पहुंचेगी, जिसके उससे पुछताछ शुरू होगी.

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्चना तिवारी के बयान से मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है. पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है. बता दें कि 28 वर्षीय अधिवक्ता अर्चना तिवारी, जो मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली हैं, इंदौर के एक हॉस्टल में रहकर जूडिशियल सर्विस की तैयारी कर रही थीं. वह 7 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए इंदौर से कटनी जा रही थी. इसके लिए उन्होंने नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन ली थी, लेकिन उसी दौरान वे रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. अर्चना की बरामदगी के बाद यह मामला सुर्खियों में आया, और पुलिस अब उनकी सुरक्षा और लापता होने के कारणों की जांच कर रही है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Archana Tiwari Case: सस्पेंस होगा समाप्त! आज भोपाल लौटेगी अर्चना तिवारी



Source link