Asia Cup जीत सकते हैं लेकिन वर्ल्ड कप नहीं.. डंके की चोट पूर्व सेलेक्टर के सवाल, सेलेक्शन पर निकाला गुस्सा

Asia Cup जीत सकते हैं लेकिन वर्ल्ड कप नहीं.. डंके की चोट पूर्व सेलेक्टर के सवाल, सेलेक्शन पर निकाला गुस्सा


Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान 19 अगस्त को हुआ. ऐलान के कुछ घंटे बाद ही सेलेक्शन पर सवालों की बौछार हो गई. श्रेयस अय्यर बड़ा मुद्दा साबित हुए और रडार में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर नजर आए. अब पूर्व सेलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने डंके की चोट पर सेलेक्शन पर तीखे सवाल रख दिए हैं. उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के नाम भी जगजाहिर किए और सवाल खड़ा किया कि आखिर उन्हें टीम इंडिया में किसलिए शामिल किया गया है. 

रिंकू, दुबे और हर्षित पर सवाल

क्रिस श्रीकांत ने तीन प्लेयर्स पर सवाल किया, जिसमें रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हर्षित राणा थे. उन्होंने पूछा कि आखिर इन प्लेयर्स को क्या देखकर एशिया कप स्क्वाड में शामिल किया गया है. तीनों प्लेयर्स आईपीएल 2025 में फुस्स नजर आए थे. उन्होंने साफ कहा कि इस टीम के साथ हम एशिया कप जीत सकते हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी यही टीम रहती है तो हमें जीत नहीं मिलेगी. 

शुभमन गिल पर भी सवाल

शुभमन गिल के स्क्वाड से बाहर होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्हें बतौर उप-कप्तान एशिया कप के लिए चुना गया है. टी20 फॉर्मेट में पहले उप-कप्तानी अक्षर पटेल के हाथों में थी, लेकिन अब गिल पर है. श्रीकांत ने इस फैसले पर भी सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, क्या यही टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी है जो मुश्किल से 6 महीने दूर है. अक्षर पटेल को उपकप्तानी से हटा दिया गया. मुझे नहीं पता कि रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हर्षित की टीम में एंट्री कैसे हो गई है. चयन आईपीएल को देखते हुए होता है लेकिन सेलेक्टर्स को उससे पहले के प्रदर्शन  को देखा है. 

ये भी पढे़ं… ‘रियान हैं तो अय्यर क्यों नहीं…’ अजीत अगरकर ने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, रोहित के जिगरी ने सरेआम खड़ा किया बखेड़ा

5 नंबर पर कौन बैटिंग करेगा

श्रीकांत ने मिडिल ऑर्डर की बैटिंग पोजीशन पर भी सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने सवाल किया कि आखिर 5 नंबर पर कौन बैटिंग करेगा. संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे या रिंकू सिंह में से कोई एक होना चाहिए. वैसे हार्दिक 5वें नंबर पर उतरते हैं, लेकिन ऐसे में अक्षर पटेल छठे नंबर पर बल्लेबाज कर ही नहीं सकते. मुझे नहीं समझ आ रहा है कि उन्होंने शिवम दुबे को कैसे चुना. यशस्वी ने इंटरनेशनल और आईपीएल दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है.



Source link