Kranti Gaur News: भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप टीम को बुंदेलखंड से मिली फास्ट बॉलर, क्रांति गौड़ का चयन

Kranti Gaur News: भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप टीम को बुंदेलखंड से मिली फास्ट बॉलर, क्रांति गौड़ का चयन


Last Updated:

Indian women cricket world cup 2025: अंतराराष्ट्रीय महिला क्रिकेट की दुनिया में बुंदेलखंड का नाम भी जुड़ गया है. यहां की बेटी क्रांति को टीम में जगह मिली है. जानें…

महिला क्रिकेट विश्व कप टीम को बुंदेलखंड से मिली फास्ट बॉलर, क्रांति का चयनक्रांति गौड़.
रिपोर्ट: एन.एस. परमार
Chhatarpur News:
बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में आईसीसी वुमेन वनडे विश्व कप 2025 के लिए चयन हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. छतरपुर के छोटे से कस्बे घुवारा की होनहार बेटी अब विश्व क्रिकेट में हुनर दिखाएगी. बीसीसीआई ने 19 अगस्त 2025 को टीम की घोषणा की, जिसमें क्रांति को जगह मिली है. इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा बुंदेलखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है.

तेज गेंदबाजी से बनाई टीम में जगह
क्रांति गौड़ ने साबित कर दिया कि प्रतिभाएं सुविधाओं की मोहताज नहीं होतीं. गरीबी और संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया. इससे पहले, जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्रांति ने शानदार प्रदर्शन किया था. तीसरे वनडे में 6 विकेट लेकर भारत को सीरीज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. 21 वर्षीय तेज गेंदबाज मध्य प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं. डब्ल्यूपीएल में यूपी वॉरियर्ज की सदस्य हैं.

क्रांति की मेहनत रंग लाई: कोच
छतरपुर के लोगों के लिए यह पल बेहद खास है. क्रिकेट प्रेमी और स्थानीय निवासी इसे बुंदेलखंड की बेटी की जीत मान रहे हैं. क्रांति के कोच राजीव विल्थरे ने कहा, “उनकी मेहनत और जज्बे पर हमें गर्व है. विश्व कप में वे भारत को चैंपियन बनाने में योगदान देंगी.” परिवार में उत्साह का माहौल है, जहां पिता एक पूर्व पुलिसकर्मी हैं और क्रांति छह भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं. गांव के बच्चे अब उन्हें अपना आदर्श मानते हैं.

युवा महिला खिलाड़ियों के प्रेरणा
बता दें कि आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम खिताब की प्रबल दावेदार है. क्रांति का चयन टीम की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करेगा. बुंदेलखंड से निकलकर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा है. उम्मीद है कि क्रांति का प्रदर्शन भारत को विश्व कप जिताने में मदद करेगा.

homecricket

महिला क्रिकेट विश्व कप टीम को बुंदेलखंड से मिली फास्ट बॉलर, क्रांति का चयन



Source link