Last Updated:
MP Cabinet Decision: . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया. अब सिंगल पिता को भी वाइल्ड केयर लीव मिलेगा. इसके साथ ही सरोगेसी से मां बनने पर मेटरनिटी लीव मिलेगी,
मोहन कैबिनेट का अहम फैसला,इसके साथ ही अब प्रदेश के एसटी छात्रों को कॉलेज हॉस्टलों में पूरे 12 महीने स्कॉलरशिप मिलेगी. अभी स्कॉलरशिप 10 महीने के लिए दी जाती थी. यह राशि छात्रों की संख्या के आधार पर दी जाएगी. लड़कों को 1650 रुपये और लड़कियों को 1700 रुपये हर महीने मिलेंगे.
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
- भोपाल के बैरसिया इलाके बांदीखेड़ी गांव में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMCS 2.0) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी.
- प्रदेश में 5 आयुर्वेदिक महाविद्यालय और वेलनेस सेंटर खुलेंगे. इन जिलों में सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, मुरैना बालाघाट शामिल है.
- गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में इंडोक्राइनोलॉजी विभाग की स्थापना और 20 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी
- मुरैना की शकर मिल में किसानों के लिए आधुनिक शकर मिल खोलेंगे.
- राज्य सरकार ने “गीता भवन” योजना को मंजूरी दी है
- सिविल सेवा कर्मचारियों के अवकाश नियमों को भारत सरकार के अनुरूप किया जाएगा
सरोगेसी से मां बनने वाली शासकीय सेवक को मैटरनिटी लीव मिलेगा. केंद्र का नियम मध्य प्रदेश में भी लागू किया गया है. महिला शासकीय सेवक को प्रसूति अवकाश मिलेगी. - दत्तक संतान के लिए भी अवकाश. सिंगल पैरेंट या दिव्यांग पैरेंट को भी इसका लाभ मिलेगा.
- कटनी में 23 अगस्त को माइनिंग कॉन्क्लेव होगी जिसमें देशभर के उद्योगपति शामिल होंगे
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें