Last Updated:
MP Jobs 2025: खरगोन के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है. जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 22 अगस्त 2025 को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा. यह भर्ती शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड इंदौर के लिए की जाएगी. सेल्स एक्जीक्यूटिव पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. खरगोन में 22 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को सीधे कंपनी से जुड़ने का अवसर मिलेगा. आयोजन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है, जिसमें इच्छुक युवक इंटरव्यू देकर चयनित हो सकते हैं.

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे. उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है. वहीं, शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास और अधिकतम स्नातक तय की गई है.

प्लेसमेंट ड्राइव में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को 9300 रुपए वेतन मिलेगा. इसके अलावा उन्हें आकर्षक कमिशन और इंसेंटिव भी दिए जाएंगे, जिससे उनकी आय और बढ़ जाएगी.

कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को पीएफ, बोनस और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी. इससे युवाओं को रोजगार के साथ आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी. कार्यस्थल खरगोन ही रहेगा, जिससे स्थानीय अभ्यर्थियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा और शहर छोड़कर नहीं जाना होगा.

जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले युवाओं को अपना रिज्यूम/सीवी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी, आधार कार्ड की छायाप्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा. बिना दस्तावेज उम्मीदवार इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे.

जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीयन नहीं है, उन्हें पहले पंजीयन कराना होगा. इसके बाद ही वे इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे. यह पंजीयन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है.

बता दें, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, इंदौर की एक प्रतिष्ठित कंपनी है, जो कृषि उपकरण और संबंधित उत्पादों की बिक्री में काम करती है. कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों तक आधुनिक कृषि उपकरण पहुंचाना है. जिसके लिए सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती की जा रही है.

भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को विशेष प्राथमिकता मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क कर सकते हैं. अधिकारी ने सभी युवाओं से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त करें.