इंदौर में शादी का झांसा देकर रेप,पीड़िता से मारपीट: निजी कंपनी में हुई दोस्ती फिर लिव इन में रहे, गांव गया तो लौटा ही नहीं राहुल – Indore News

इंदौर में शादी का झांसा देकर रेप,पीड़िता से मारपीट:  निजी कंपनी में हुई दोस्ती फिर लिव इन में रहे, गांव गया तो लौटा ही नहीं राहुल – Indore News



इंदौर की खजराना पुलिस ने 27 साल की युवती से दुष्कर्म, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में भीलवाड़ा (राजस्थान) निवासी राहुल दमानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी पिछले 4 साल से पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा थ

.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और राहुल साल 2021 में एक निजी कंपनी में काम करते थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और मोबाइल पर बात होने लगी। एक दिन राहुल ने प्रपोज करते हुए कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर राहुल ने लिव इन में रहने की इच्छा जताई, तो युवती ने हां कर दी।

जाति के बारे में पहले बता दिया था युवती ने

युवती ने बताया कि अप्रैल 2022 से वे साथ रह रहे थे। राहुल को जाति के बारे में पहले ही बता दिया था। इसके बाद भी राहुल ने शारीरिक संबंध बनाए। जब भी शादी की बात करते, वह टाल देता। 30 सितंबर 2024 की रात राहुल ने मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। फिर वह अलग रहने चला गया। युवती ने बताया कि राहुल से फिर बात की, तो उसने कहा कि नीच जाति की लड़की से शादी नहीं करूंगा।

समझाने पर कमरे पर मिलने जाने लगा

जब राहुल को समझाया, तो एक बार फिर वह कमरे पर मिलने आने लगा। इस बीच फिर से संबंध बनाए। 17 जून को गांव में घर बनाने की बात कहकर राहुल इंदौर से चला गया। पहले उससे मोबाइल पर बात होती थी, लेकिन एक दिन उससे शादी की बात की, तो उसने बात करना बंद कर दिया।



Source link