उज्जैन पुलिस ने 61 लाख के 327 मोबाइल खोजकर लौटाए: महाकाल की सवारी में बाहरी गैंग थी सक्रिय,93 फोन चुराए;एक साल में पुलिस ने लौटाए 625 – Ujjain News

उज्जैन पुलिस ने 61 लाख के 327 मोबाइल खोजकर लौटाए:  महाकाल की सवारी में बाहरी गैंग थी सक्रिय,93 फोन चुराए;एक साल में पुलिस ने लौटाए 625 – Ujjain News



उज्जैन पुलिस ने जिले से गुम हुए 61 लाख रुपए कीमत के करीब 327 मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। इसमें से 93 मोबाइल फोन महाकाल सवारी के दौरान चोरी हुए थे। उज्जैन पुलिस इस साल अब तक 1 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के 625 गुम मोबाइल फोन उनके मालिक को

.

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले के कई थाना क्षेत्रों से गुम हुए 61 लाख 10 हजार रुपए के 327 मोबाइल फोन खोजकर उनके मालिकों को लौटाने में सफलता मिली है। इसमें आईटी सेल, साइबर सेल की टीम ने बढ़िया काम किया है। इन गुम मोबाइल फोन्स को CEIR पोर्टल के माध्यम और थानों की सहायता से खोजने में सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले 100 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनमें महिला-पुरुष और बच्चे भी शामिल थे, जो गैंग बनाकर महाकाल की सवारी में टारगेट करते थे।

महाकाल की सवारी के दौरान चोरी हुए 93 मोबाइल

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सावन माह में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान बाहर से आई बदमाशों की टीम को भी पकड़ा है और उनसे कई मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। गुमे हुए कुल 93 मोबाइल फोन तलाश कर बुधवार को उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए।

लोगों ने कहा धन्यवाद उज्जैन पुलिस

एसपी ने जब मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए तो पीड़ितों ने उज्जैन पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। इनमें महाकाल की पहली सवारी के दौरान मोबाइल फोन गंवाने वाले लोग भी शामिल थे।



Source link