गले की खराश से लेकर ब्लड प्रेशर तक, सबका इलाज है उज्जैन की सुलेमानी चाय, एक घंटे में होती तैयार!

गले की खराश से लेकर ब्लड प्रेशर तक, सबका इलाज है उज्जैन की सुलेमानी चाय, एक घंटे में होती तैयार!


Last Updated:

Ujjain Famous Sulemani Tea : उज्जैन की मशहूर सुलेमानी चाय सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना है. नमक वाली यह चाय थकान मिटाए, गले की खराश दूर करे और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है. जानिए इसकी खास…और पढ़ें

शुभम मरमट / उज्जैन. देश भर में चाय को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. टी लवर तरह-तरह की चाय पीने के शौकीन होते हैं. अगर आप वाकई चाय के शौकीन हैं, तो आपने अदरक वाली चाय का स्वाद जरूर चखा होगा. इसके साथ कई बार लेमन टी, मसाला टी और ब्लैक टी का आनंद उठाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी नमक वाली चाय पी है? दरअसल यह नमक वाली चाय मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन मे कई सालों से सुलेमानी चाय के नाम से फेमस है. इसे लोग सेहत के लिए फायदेमंद भी मानते हैं.

दुकान संचालक मोहम्मद ने बताया कि यह दुकान उनकी पुश्तैनी है. हमने यह चाय बनाना अपने घर के बड़ों से सीखा है. इस चाय की डिमांड दिन ब दिन बढ़ती ही जाती है. जैसे आज के टाइम पर अलग-अलग फ्लेवर का टेस्ट का मज़ा लोग चाय के माध्यम से उठाते हैं, वैसे ही हमारी इस चाय की भी खूब डिमांड है. हमारी यह दुकान महाकाल मंदिर से कुछ ही दूरी पर मालिपुरा मे होटल अलिबेक के नीचे है.

1 घंटे की मेहनत के बाद बनती है सुलेमानी चाय
उन्होंने बताया कि यह चाय नार्मल चाय से अलग होती है. इसलिए इसका बनाने का तरीका भी अलग होता है. सबसे पहले पानी उबाल आने तक गर्म किया जाता है. एक मेजरमेंट के हिसाब से चाय पत्ती, गुड़ और खड़ा नमक डाला जाता है. इसे 1 घंटे तक उबाला जाता है. दूध को अलग से उबाला जाता है. इसकी खासियत यह होती है कि गिलास/कप में काली चाय सर्व कर इसमें ऊपर से दूध-मलाई भी डाली जाती है.

शकर की जगह दलती है यह खास चिज
उन्होंने बताया हमारे यहा रेगुलर जो ग्राहक है. यह करीब 20 से 25 साल से आ रहे है. हमारी चाय पीने उज्जैन के अलावा रायपुर, इंदौर देवास, रतलाम और अन्य जगह से भी लोग आते है. रोजाना सैकड़ो चाय बिक जाती है. इस चाय की को खास इसलिए भी बोलते है. क्युकि इसमें शकर की जगह सेंधा नमक होता है. जो कई रोगों के लिए लाभदायक है. बहुत से लोगों को चाय से ऐसीढिति होती है. लेकिन उन्हें यह चाय पीने से कोई नुकसान नही होता है.

पीते ही दूर होगा रोग
कस्टमर डॉ. मोहम्मद आसिफ नगुरी ने बताया कि वह यहां 25 साल से चाय पी रहे हैं. यहां की चाय बहुत अच्छी है. वह खुद दिन भर में 5 से ज्यादा कप पी जाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं खुद डॉक्टर होने के नाते पेशेंट को राय देता हूं कि गले में कोई समस्या हो, कफ या ब्लड प्रेशर की समस्या बने तो ये चाय पीना फायदेमंद है. नमक वाली चाय खराब गले के लिए एक बेहतरीन उपाय है. ये गले से संबंधित सभी समस्याओं को ठीक करने के लिए जानी जाती है, इसलिए कई लोग उज्जैन में नमक वाली चाय का आनंद उठाने आते हैं. यहां तक कि इस चाय से गले के टॉन्सिल भी ठीक हो जाते है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

गले की खराश से लेकर ब्लड प्रेशर तक, सबका इलाज है उज्जैन की सुलेमानी चाय



Source link