Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

ज्यादा पानी गिरने से फसल खराब होने पर मुआवजा मांगा: गुना में रैली निकालकर किसानों को स्वावलंबी बनाने नीति निर्माण करने की मांग – Guna News

Madhya Pradesh Samachar21/08/2025
ज्यादा पानी गिरने से फसल खराब होने पर मुआवजा मांगा:  गुना में रैली निकालकर किसानों को स्वावलंबी बनाने नीति निर्माण करने की मांग – Guna News


कलेक्ट्रेट में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

किसानों को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। हनुमान चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली।भारतीय किसान संघ के बैनर तले गुना तहसील के किसान हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए।

.

यहां उन्होंने धरना दिया। इसके बाद यहां से रैली निकाली। रैली निकालते हुए वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

सरकारों ने किसानों के पक्ष में ऐसी की नीति अभी तक नहीं बनाई है, जिससे किसान स्वावलंबी बन सके और सम्मान से जी सके। वर्तमान में खरीफ फसल मक्का आदि अति वर्षा के कारण गुना तहसील सहित सम्पूर्ण जिले 70% से अधिक नष्ट हो चुकी है।

कृपया फसल का सर्वे कराकर मुआवजा एवं बीमा की राशि किसानों की तत्काल दी जाए, जिससे किसान आगे रबी सीजन की तैयारी कर सके।

वर्तमान खरीफ फसल में रासायनिक खाद DAP और यूरिया की बहुत ज्यादा परेशानी किसानों को झेलना पड़ी है। औने पौने दाम में किसानों ने मजबूरीवश खाद खरीदा है। भारतीय किसान संघ मांग करता है की रबी सीजन में ऐसी परिस्थिति न बने, इसलिए रासायनिक खाद जिले की सभी सोसाइटी में सभी किसानों को नगद में देने की शासन प्रशासन व्यवस्था करे।

सरकार सभी किसानों को सोसायटियों का सदस्य बनाने का अभियान चलाए, भले ही किसान ने अन्य बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड ले रखा हो।

कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते किसान।

ज्ञापन में आगे कहा गया कि गोमाता सड़कों और गांवों में रह रही है। उसको पंचायत की सभी गौशालाओं में भिजवाया जाए। उनके चारे पानी की व्यवस्था की जाए, जिन पशुओं के कानों में टैग लगा है, उससे मालिक की पहचान कर उस पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

जिले की सहकारी समितियों में कर्मचारियों द्वारा धांधली कर किसानों के साथ बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। जैसे गुना तहसील की धमनार सोसाइटी के प्रबंधक की सबूतों के साथ शिकायतें हुई हैं, उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

इसी प्रकार आरोन की रामपुर सोसाइटी भी इसी प्रकार का घपला हुआ है। इनकी जाँच कराकर भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।



Source link

Tagged Bharatiya Kisan Sangh held a rally and submitted a memorandum

Post navigation

⟵ मासूम विकेश की मौत से समझिए, ऑनलाइन गेमिंग पर कानून की अहमियत, Online gaming bill
श्रेयस अय्यर के साथ ज्यादती हुई है, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बवाली बयान ⟶

Related Posts

Applications for scholarship will be till October 31 | स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक होंगे आवेदन
Applications for scholarship will be till October 31 | स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

हरदा3 घंटे पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटीज के तहत स्टूडेंट…

समर्थ दादागुरु बोले मां नर्मदा ब्रह्मांड को शक्ति देती हैं:  खरगोन में दिया उपदेश, कार्तिक पूर्णिमा से नर्मदा परिक्रमा में शामिल होने का आग्रह – Khargone News
समर्थ दादागुरु बोले मां नर्मदा ब्रह्मांड को शक्ति देती हैं: खरगोन में दिया उपदेश, कार्तिक पूर्णिमा से नर्मदा परिक्रमा में शामिल होने का आग्रह – Khargone News

खरगोन मां नर्मदा संवाद कार्यक्रम में अखंड निराहार संत समर्थ दादागुरु पहुंचे और उन्होंने नर्मदा संरक्षण का संदेश दिया। इस…

रायसेन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा:  दीवानगंज स्टेशन पर हादसा, दूसरे ट्रैक से निकली यात्री ट्रेनें; मरम्मत कार्य जारी – Raisen News
रायसेन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा: दीवानगंज स्टेशन पर हादसा, दूसरे ट्रैक से निकली यात्री ट्रेनें; मरम्मत कार्य जारी – Raisen News

रायसेन जिले के दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे चेन्नई डिविजन से अंबाला डिवीजन की ओर…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories