दीपावली में अभी दो माह शेष हैं, लेकिन यात्रियों की परेशानी शुरू हो गई है। महानगरों से ग्वालियर आने वाली अधिकांश ट्रेनें हाउसफुल हो चुकी हैं। वहीं, मुंबई-ग्वालियर फ्लाइट का किराया सामान्य से तीन गुना अधिक हो गया है।
.
चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे से आने वाली ट्रेनों की सीटें 24 घंटे के दौरान फुल हो गई हैं। इससे दीपावली पर महानगरों से ग्वालियर आने की तैयारी करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
मुंबई से ग्वालियर आने वाली इंडिगो फ्लाइट के किराए में 192% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सामान्य दिनाें में मुंबई से ग्वालियर का किराया 4958 रुपए है। जबकि दीपावली पर मुंबई से ग्वालियर 18 अक्टूबर को आने पर यात्रियों को 14513 रुपए का टिकट बुक हो रहा है। हालांकि अभी ग्वालियर से मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु व अहमदाबाद के लिए 21 अक्टूबर के ट्रेन टिकट बुक नहीं हो रहे, क्योंकि यात्री 60 दिन पहले तक ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं।
त्योहार पर 3 दिन पहले निकले, बुकिंग अभी कराएं दीपावली पर ज्यादातर लोग 2 से 3 दिन पहले निकल जाते हैं। 20 अक्टूबर को दीपावली है। इसलिए 18 को लोग घर जाने को निकलेंगे, क्योंकि लंबी दूरी वालों को पहुंचने में एक से दो दिन लग जाते हैं। छोटी दीपावली 19 अक्टूबर को है। ऐसे में त्योहार से दो से 3 दिन पहले टिकट बुक करा सकते हैं।
दीपावली पर इन ट्रेनों में नो रूम
वेटिंग सीमा 60% की, इसके बाद पर सीट नहीं
- रेलवे ने आदेश जारी किया था कि 25 फीसदी से अधिक वेटिंग टिकट जारी नहीं होंगे।
- अब लोगों की परेशानी को देखते हुए इस सीमा को 50 से 60% तक बढ़ा दिया गया।
- इसके बाद मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु व अहमदाबाद सहित किसी भी शहर के लिए ट्रेन में टिकट बुकिंग नहीं हो सकी।
- 55 फीसदी तक त्योहार के समय पहुंच गई फर्स्ट एसी में वेटिंग।
- 300 से 400 तक वेटिंग इस बार दीपावली के चलते अभी से ट्रेनों में थर्ड एसी और स्लीपर में पहुंच गई है।
- अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों में स्थिति यह है कि इनके टिकट बुक ही नहीं रहे हैं। नो रूम दिख रहा है।
- दीपावली पर 18 अक्टूबर को घर जाने वालों के लिए ओपनिंग डेट (एआरपी) पर मंगलवार सुबह 8 बजे से टिकट बुकिंग शुरू हुई, जो महज 8 मिनट बंद हो गई।
