विदिशा के डंडापुरा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन चार मंजिला मकान पर आज (गुरुवार) दोपहर एक हादसा हो गया । 32 वर्षीय मजदूर विनोद रैकवार चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। वह गिट्टी-मसाला डालने के लिए लिफ्ट मशीन लगाने का काम कर रहा था।
.
घायल विनोद को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
साथी मजदूर कालूराम के अनुसार, विवाहित विनोद मजदूरी करता था। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घटना ने सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने की अनुमति दी गई, संभवत: इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।