शनिश्वरी अमावस्या पर विशेष संयोग: 23 अगस्त को सूर्य-चंद्र-केतु की युति, दान करना होगा फलदायी – Ujjain News

शनिश्वरी अमावस्या पर विशेष संयोग:  23 अगस्त को सूर्य-चंद्र-केतु की युति, दान करना होगा फलदायी – Ujjain News


भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या इस वर्ष 23 अगस्त को है। यह अमावस्या की श्रेणी में आती है। शनिवार के दिन होने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जा रहा है।

.

इस दिन सुबह 9 बजे के बाद धार्मिक कार्य शुरू होंगे। इस अमावस्या को पिठोरा या कुशग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन कुश या पवित्रा का संग्रह किया जाता है। वैदिक पद्धति से पवित्रा ग्रहण करने पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाल के अनुसार, इस दिन एक विशेष योग बन रहा है। सूर्य, चंद्र और केतु की युति सिंह राशि में होगी। यह स्थिति पितरों के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। पितृ पूजन, तर्पण और पिंडदान से पितरों की अनुकूलता मिलेगी।

वर्तमान में शनि मीन राशि में वक्री है। मकर, कन्या और मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। जिन लोगों की शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी।

शनि की अनुकूलता के लिए शनि स्तोत्र का पाठ, शनि मंदिर में तिल के तेल का अभिषेक और शनि से संबंधित वस्तुओं का दान किया जा सकता है। शिप्रा घाट और त्रिवेणी पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शिप्रा नदी में स्नान कर पितृ कर्म करेंगे। त्रिवेणी शनि मंदिर पर भक्त शनि महाराज के दर्शन करेंगे। परंपरा के अनुसार, शनि देव को काले तिल और तेल काले कपड़े में बांधकर अर्पित किया जाता है।

उज्जैन के मंदिर में शनिश्वरी अमावस्या पर उमड़ेगी भक्तों की भीड़।

अमावस्या पर राशि अनुसार यह दान करें

  • मेष – सूती वस्त्र का दान।
  • वृषभ-सफेद खाद्य वस्तु का दान।
  • मिथुन-खड़े धान का दान करें।
  • कर्क-नदी या शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें।
  • सिंह -पीपल के वृक्ष का सिंचन करें।
  • कन्या- हरा मूंग संन्यासी को दान दें।
  • तुला- काली तिल्ली का दान ब्राह्मण को करें।
  • वृश्चिक- कनिष्ठ वर्ग को वस्त्र, आभूषण या कोई गिफ्ट दें।
  • धनु – काली गाय को हरी घास खिलाएं।
  • मकर- शनि महाराज की उपासना करें।
  • कुंभ- विद्यार्थी को पुस्तकें दान कर दें।
  • मीन- बीमार व्यक्ति की सहायता मेडिसिन या फल देकर करें।



Source link