शिकायत करने वाले को लड्डू खरीदकर खिलाएंगे सचिव: स्वतंत्रता दिवस पर एक लड्‌डू दिया तो सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत – Bhind News

शिकायत करने वाले को लड्डू खरीदकर खिलाएंगे सचिव:  स्वतंत्रता दिवस पर एक लड्‌डू दिया तो सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत – Bhind News



सीएम हेल्पलाइन पर अब तक आपने बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य शिकायतें तो सुनी होंगी, लेकिन भिंड जिले में एक अजीबोगरीब शिकायत की गई है।

.

15 अगस्त को नौधा गांव में पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण के दौरान ग्रामीण को वितरण के समय एक ही लड्डू दिया गया, जबकि वह दो लड्डू मांग रहा था। इसी से नाराज ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। शिकायत कटवाने के लिए अब सचिव उस ग्रामीण को बाजार से लड्डू खरीदकर देने की बात कह रहे हैं।

ध्वजारोहण के बाद कमलेश कुशवाहा को दो लड्डू नहीं मिले। इस बात से वह इतना नाराज हो गया कि उसने तत्काल सीएम हेल्पलाइन पर ग्राम पंचायत द्वारा लड्डू नहीं दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लिखा गया कि गांव में झंडा वंदन हुआ, लेकिन ग्रामीणों में ग्राम पंचायत ने लड्डू नहीं बांटे। हमारी समस्या का निराकरण जल्द किया जाए।

ग्रामीण ने मांगे थे दो लड्डू

ग्राम पंचायत सचिव रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूद सभी लोगों को पंचायत कर्मचारी धर्मेंद्र द्वारा एक-एक लड्डू खाने को दिया गया था। लेकिन कमलेश कुशवाहा ने दो लड्डू खाने के लिए मांगे तो पंचायत कर्मचारी ने दो लड्डू देने से मना कर दिया था। अब ग्राम पंचायत द्वारा कमलेश को बाजार से लड्डू खरीदकर दिलवाए जाएंगे।



Source link