श्रेयस अय्यर एशिया कप से बाहर, दिल्ली के युवा खिलाड़ी, बोले- अगर होते तो…

श्रेयस अय्यर एशिया कप से बाहर, दिल्ली के युवा खिलाड़ी, बोले- अगर होते तो…


दिल्ली: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय T-20 टीम की घोषणा कर दी गई है. इस बार टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. वहीं, उप कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. मैच 9 सितंबर को UAE में खेला जाएगा. ऐसे में सबसे बड़ी चर्चा हो रही है कि शुभमन गिल की उपकप्तानी को लेकर. वहीं कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो एशिया कप में पहली बार खेलने उतरेंगे, जिसमें से अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, जितेंद्र शर्मा, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में एशिया कप T-20 2025 को लेकर लोकल 18 की टीम ने दिल्ली के एक ग्राउंड में खेल रहे कुछ युवा खिलाड़ियों से बात की, तो चलिए जानते हैं कि युवा खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को लेकर क्या-क्या बातें कहीं…

जयसवाल को नहीं करना था ड्रॉप

युवा खिलाड़ी प्रियांशु कहते हैं कि यशस्वी जायसवाल को अभी ड्राप आउट नहीं करना चाहिए था. टीम की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों ने कहा कि इंडियन टीम बहुत अच्छी है. शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में टीम में काफी जोश देखने को मिल रहा है. अगर ऐसे ही रहा तो एशिया कप हम ही जीतेंगे.

श्रेयस की रहेगी कमी

वहीं, मौजूदा भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर का नाम न होने के कारण युवा खिलाड़ियों में थोड़ा बहुत निराशा देखने को मिली, उन्होंने कहा कि अगर टीम में श्रेयस अय्यर को मौका मिलता तो काफी बेहतर प्रदर्शन करते और टीम काफी मजबूत लगती.

अकादमी चला रहे फूलचंद शर्मा बोले

वहीं, 30 साल से क्रिकेट अकादमी चला रहे फूलचंद शर्मा कहते हैं कि मेरे हिसाब से श्रेयस अय्यर को मौका देना चाहिए था. वहीं, ध्रुव जुरेल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह भी काफी अच्छा युवा खिलाड़ी है. आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन किया है. इन्हें भी एशिया कप T-20 में जगह देना चाहिए था.

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि कप्तानी या उप कप्तानी बीसीसीआई के हाथ में है. उसके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते, लेकिन जहां पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी दी, वहां पर उन्हें शुभमन गिल को कप्तानी देनी चाहिए थी, वह युवा खिलाड़ी हैं और लंबे समय से बेहतर प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं.



Source link