श्रेयस अय्यर के पिता ने बीसीसीआई पर लगाए संगीन आरोप, मत बनाओ कप्तान

श्रेयस अय्यर के पिता ने बीसीसीआई पर लगाए संगीन आरोप, मत बनाओ कप्तान


Last Updated:

 एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 19 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. लेकिन भारत की 15 …और पढ़ें

श्रेयस अय्यर के पिता ने बीसीसीआई पर लगाए संगीन आरोप, मत बनाओ कप्तानश्रेयस अय्यर के पिता ने लगाए BCCI पर संगीन आरोप
 नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में चयन के बाद चर्चा होना आम बात है पर ये बात विवाद में बदल जाए और फिर आरोप प्रत्यारोप की जंग शुरु हो जाए तो फिर एक बात तो साफ हो जाती है कि मामला उतना सीधा नहीं है जितना नजर आ रहा है. एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में श्रेयस अय्यर को ना चुने जाने से पूरे देश में हलचल है जिसका असर अब श्रेयस के घर में देखने को मिल रहा है.

दुबई जाने वाली भारत की 15 सदस्यीय टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है. इसी बात को लेकर श्रेयस के पिता संतोष अय्यर ने बीसीसीआई पर सवाल खडे़ किए है.   भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 19 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था जिसमें श्रेयस का नाम स्टैंडबाई तक की लिस्ट में नही था.

बोर्ड पर बरसे श्रेयस के पिता 

पूरे देश के लिए चर्चा का मुद्दा बन चुके  श्रेयस अय्यर के पिता संतोष अय्यर ने एक अखबार से  बात करते हुए कहा कि ‘मैं नहीं जानता कि श्रेयस को भारत की टी20 शामिल में होने के लिए अब और क्या करना चाहिए. दिल्ली कैपिटल्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और केकेआर से पंजाब किंग्स तक अय्यर हर साल IPL में बेहतर परफॉर्म कर रहा है’. श्रेयस के पिता ने आगे कहा कि ‘उसने 2024 में कप्तान रहते हुए केकेआर को आईपीएल टाइटल जिताया और 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक लेकर गया’.

संतोष अय्यर ने BCCI को घेरते हुए आगे कहा कि ‘मैं नहीं कह रहा कि आप उसे भारतीय टीम का कप्तान बना दो, लेकिन कम से कम उसे टीम में सेलेक्ट तो करो’. श्रेयस के बारे में बताते हुए संतोष अय्यर ने कहा कि ‘वो हमेशा बस यही कहता है कि मेरा नसीब है. आप इसमें कुछ नहीं कर सकते. वो हमेशा शांत रहता है. वो कभी किसी पर आरोप भी नहीं लगाता, लेकिन अंदर से वो काफी निराश है’.

चैंपियंस ट्रॉफी से आईपीएल तक 

इस साल दाएं हाथ के इस धाकड़ बैट्समैन  श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन पहले चैंपियंस ट्रॉफी और फिर  आईपीएल 2025 में काफी शानदार रहा था. चैंपियंस ट्रॉफी में अय्यर ने जहां सबसे अधिक 243 रन बनाए वहीं आईपीएल में  श्रेयस ने कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. वहीं अय्यर ने कप्तानी के साथ ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 मैचों में 50.33 की औसत से 604 रन बनाए. आईपीएल के 18वें सीजन में इस खिलाड़ी का बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन रहा. इस सीजन अय्यर पांच बार नॉट आउट लौटे थे. साफ है प्रदर्शन के लिहाज से अय्यर टीम में जगह डिजर्व करते थे और इसीलिए  उनके पिता का भावुक होना समझा जा सकता है.

homecricket

श्रेयस अय्यर के पिता ने बीसीसीआई पर लगाए संगीन आरोप, मत बनाओ कप्तान



Source link