Last Updated:
Shardul Thakur set to Replaces Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह ऑलरांउडर शार्दुल ठाकुर को कप्तानी दी जा सकती है. श्रेयस अय्यर को फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. ज…और पढ़ें
श्रेयस अय्यर को इस बार उनकी घरेलू टीम मुंबई कर रही इग्नोर. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मुंबई की सीनियर चयन समिति ने सीजन से पहले अजिंक्य रहाणे से बात की थी और भविष्य के कप्तानी उम्मीदवारों के बारे में उनसे सुझाव लिए थे. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को हाल में दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र का कप्तान भी नियुक्त किया गया था, जिसे उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है.
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपने एक्स अकाउंट पर अपने फैसले की घोषणा करते हुए लिखा, ‘मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. नए घरेलू सीजन के साथ, मेरा मानना है कि नए लीडर को तैयार करने का यह सही समय है, इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका नहीं निभाने का फैसला किया है. मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूंऔर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ अपना सफर जारी रखूंगा. ताकि हम और ट्रॉफी जीत सकें. सीज़न का बेसब्री से इंतजार है.’
शार्दुल ठाकुर ने 9 मैचों में 505 रन बनाए और 35 विकेट चटकाए
शार्दुल ठाकुर हाल के वर्षों में मुंबई के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. जिन्होंने बार-बार अहम विकेट और निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है. पिछले सीजन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ एक शतक सहित 505 रन बनाए और नौ मैचों में 35 विकेट लिए. 33 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कुछ समय तक भारत के लिए भी यही प्रदर्शन किया, लेकिन हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन साधारण रहा और 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने बताया था कि कैसे दलीप ट्रॉफी उनके लिए नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ अपने प्राथमिक कौशल पर काम करने का भी एक अवसर था.
श्रेयस ने कई सीनियर खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा
इस भूमिका के लिए उन्होंने टीम के कई अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. जिनमें श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं. मध्यक्रम के इस बल्लेबाज को देश के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है, जिन्होंने तीन आईपीएल फाइनल में कप्तानी की है. जिनमें से दो पिछले दो वर्षों में हुए हैं, जिसमें 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जीत भी शामिल है.रोहित शर्मा के पद से हटने के बाद श्रेयस को वनडे कप्तान बनाए जाने की भी अटकलें हैं. श्रेयस को हाल में भारत की एशिया कप 2025 टीम से भी बाहर कर दिया गया था.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें