सोनम और राज के दोस्तों पर कसा शिकंजा, शिलांग पुलिस ने की पूछताछ

सोनम और राज के दोस्तों पर कसा शिकंजा, शिलांग पुलिस ने की पूछताछ


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Murder Case: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में एक नया मोड आ गया है. शिलांग पुलिस की टीम ने इंदौर में 2 संदिग्धों से पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि कोर्ट में जल्द चालान पेश किया जा सकत…और पढ़ें

सोनम और राज के दोस्तों पर कसा शिकंजा, शिलांग पुलिस ने की पूछताछराजा रघुवंशी केस की जांच तेज.
मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है. मामले की जांच कर रही शिलांग एसआईटी की टीम के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं. शिलांग पुलिस ने 2 दिनों से इंदौर में डेरा डाला हुआ है. 2 युवकों को हिरासत में लेकर शिलांग पुलिस ने देर रात तक लंबी पूछताछ भी की है. एक आरोपी का नाम भरत जाधव बताया जा रहा है. वो रिवर साइड रोड स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता है. तो वहीं दूसरा युवक की जॉब एक फैक्ट्री में है. बताजा जा रहा है कि भरत जाधव नंदबाग कॉलोनी की उसी गली में रहता है, जिसमें तीनों आरोपी आकाश, आनंद और विशाल रहते है.

राजा रघुवंशी की हत्या के पहले और बाद में कई बार भरत की आरोपियों से कई बार बातचीत हुई थी. शिलांग पुलिस ने आरोपियों की CDR निकाली थी. इसमें कई बार बातचीत होने का पता चला था. अब राजा हत्याकांड में इन दोनों की क्या कोई भूमिका है, इस बिंदु पर जांच चल रही है.

कोर्ट में जल्द पेश होगा चालान

राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी अलग से मोबाइल का इस्तेमाल करते थे. सिम किसी दूसरे शख्स के नाम पर रजिस्टर है. फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच तकरीबन पूरी हो चुकी है. माना जा रहा है कि 1 सितंबर को शिलांग पुलिस कोर्ट में चालान पेश कर सकती है.

सोनम के कॉल डिटेल से हुआ था खुलासा
इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में फिर चौंकाने वाला खुलास हुआ है. हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले नए मोबाइल खरीदे थे. सोनम के कॉल डिटेल से इसका खुलासा हुआ था कि राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने के लिए सोनम की राज और उसके साथियों से मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग होती थी. हत्या के बाद ये मोबाइल नंबर बंद थे. अब शिलांग पुलिस मोबाइल की खरीदी को लेकर और जानकारी इकट्ठा करेगी.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सोनम और राज के दोस्तों पर कसा शिकंजा, शिलांग पुलिस ने की पूछताछ



Source link