हरदा के गोंदागांवकला सहकारी समिति में डीएपी खाद के गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अहलवाड़ा गांव के किसान महेंद्र सिंह उर्फ जीवन गोदारा ने बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे है।
.
किसान महेंद्र सिंह ने टिमरनी एसडीएम को भूख हड़ताल की लिखित सूचना दी है। मामला टिमरनी सहकारी बैंक की गोंदागांवकला सहकारी समिति से जुड़ा है। समिति के गोदाम में पिछले 6 महीने से 2 हजार 300 बोरी डीएपी अवैध रूप से रखी हुई है।
दर्ज कराई थी जनसुनवाई में शिकायत कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई और अन्य किसानों ने इस मामले को उजागर किया था। महेंद्र जाट ने 12 अगस्त को जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने 20 अगस्त तक जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप समिति सेवक दिनेश कौशल पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। किसानों का आरोप है कि जहां वे एक बोरी यूरिया के लिए परेशान हैं, वहीं इफको कंपनी का डीएपी गोदाम में बंद पड़ा है। यह खाद किसानों में वितरण के लिए आई थी। सहकारिता विभाग, विपणन संघ और समिति के कर्मचारी इस मामले में स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।