Curry Leaves Benefits: गैस-कब्ज से लेकर बालों तक… ये छोटे-छोटे पत्ते हैं रामबाण, लिवर को भी रखेंगे टनाटन

Curry Leaves Benefits: गैस-कब्ज से लेकर बालों तक… ये छोटे-छोटे पत्ते हैं रामबाण, लिवर को भी रखेंगे टनाटन


Last Updated:

Eating curry leaves on an empty stomach Benefits: बिना दवाई के फिट रहना है तो एक नुस्खा बता रहे हैं उसे अपना लीजिए, यकीन मानिए यदि आप निरंतर 3 महीने तक करते हैं तो आपके शरीर में बदलाव देखने मिलेंगे.

Curry Patta Khane ke Fayde: आज भी कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे होते हैं कि जिनके माध्यम से आप आपके शरीर को लाभ पहुंचा सकते हैं. आज हम आपको एक्सपर्ट डॉक्टर के अनुसार, खाली पेट करी पत्ते खाने से क्या-क्या लाभ होते हैं इसके बारे में सही जानकारी बताने जा रहे हैं. आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे का कहना है कि करी पत्ता चबाने के पांच फायदे हो सकते हैं. आपको सुबह के समय में करी पत्ते के 10 से 15 पत्ते रोज चबाना है. 1 घंटे तक आप कुछ भी दूसरी चीज का सेवन नहीं करें, यदि आप निरंतर 3 महीने तक करते हैं तो आपके शरीर में बदलाव देखने के लिए मिलेंगे.

एक्सपर्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे से बात की तो उन्होंने बताया कि सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने के यह पांच फायदे हैं. जिससे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. करी पत्ते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं यह गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है. बालों का झड़ना कम करता है करी पत्ते में विटामिन आयरन और फास्फोरस होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं.

मॉर्निंग सिकनेस से राहत करी पत्ते में मौजूद तत्व मॉर्निंग सिकनेस और मछली को कम करने में मदद करते हैं सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से उल्टी और जी मचलाने की समस्या से राहत मिल सकती है. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है करी पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है. लिवर को स्वस्थ रखता है. करी पत्तों में टेनिट और कार्बोजोल एल्कलाइड जैसे तत्व होते हैं जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

1 घंटे तक नहीं करें कुछ भी सेवन 
यदि आप भी करी पत्ते का सुबह के समय में खाली पेट सेवन कर रहे हैं तो 1 घंटे तक कुछ भी दूसरी वस्तु का सेवन नहीं करें, यदि आप ऐसा 3 महीने तक करते हैं तो आपको आपके शरीर में आराम दिखने लगेगा.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गैस-कब्ज से लेकर बालों तक… ये छोटे-छोटे पत्ते हैं रामबाण, लिवर को भी रखेंगे



Source link