Jabalpur weather: स्ट्रांग सिस्टम हुआ एक्टिव, जबलपुर में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर…

Jabalpur weather: स्ट्रांग सिस्टम हुआ एक्टिव, जबलपुर में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर…


Last Updated:

MP Weather Update: एमपी के कई जिलों में स्ट्रांग सिस्टम फिर से एक्टिव हो गया है. भारी बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना है. वहीं झमाझम बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया है.

जबलपुर. पूर्वी मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक बार फिर एक्टिव हो गया है. जहां महाकौशल अंचल के जबलपुर जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. सावन के बाद भादो की बरसात सुकून दे रही है. हालांकि बीते दिन धूप और छांव के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर के बाद हुई झमाझम बारिश ने शहर को भिगो दिया.

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दिन 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. दूसरी तरफ मौसम विभाग ने जबलपुर सहित संभाग के नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी सहित आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है. शहर में हो रही भारी बारिश के चलते एक बार फिर नदी-नाले उफान में आ सकते हैं. फसलों को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए भी किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

जबलपुर में हो चुकी 70 फीसदी मानसूनी बारिश

जबलपुर में हॉस्टल बारिश का आंकड़ा 52 इंच माना जाता है. ऐसे में मानसून सीजन में अब तक कुल बारिश साढे 34 इंच के करीब पहुंच गई है. जो करीब 70 फ़ीसदी है. पिछले साल आज के दिन तक करीब 39 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी. जिले में तापमान में भी बकायदा उतार और चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिली. जहां अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे लुढ़क का 31.2 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिले में हवाओं का रुख एक बार फिर बदला है. जहां दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं.

रिमझिम बारिश के बीच कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का निरीक्षण करने कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह बीते दिन पहुंचे थे. इसी दौरान दोपहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया. जहां कैबिनेट मंत्री बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारिश नहीं रुकी. ऐसे में मंत्री राकेश सिंह रिमझिम बारिश के बीच विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ रिमझिम बारिश के बीच फ्लाईओवर का निरीक्षण किया.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

स्ट्रांग सिस्टम हुआ एक्टिव, जबलपुर में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर…



Source link