Maruti Escudo Launch: लॉन्च से पहले जानें कितनी हो सकती नई मिडसाइज एसयूवी की कीमत

Maruti Escudo Launch: लॉन्च से पहले जानें कितनी हो सकती नई मिडसाइज एसयूवी की कीमत


Last Updated:

मारुति सुजुकी Y17 कोडनेम वाली नई एसयूवी, मारुति एस्कुडो, 3 सितंबर 2025 को लॉन्च होगी. यह ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच होगी और हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी.

Maruti Escudo Launch: लॉन्च से पहले जानें कितनी हो सकती नई एसयूवी की कीमत
नई दिल्ली. भारत में एक बिल्कुल नई मारुति सुजुकी मिडसाइज एसयूवी लॉन्च के लिए तैयार है, जिसके ऑफिशियल प्राइस की घोषणा 3 सितंबर, 2025 को की जाएगी. इस मॉडल को Y17 कोडनेम दिया गया है और अभी इसे ‘मारुति एस्कुडो’ के नाम से जाना जाता है. हालांकि, लॉन्च के समय एसयूवी एक नए नाम के साथ डेब्यू करेगी. यह नई मारुति एसयूवी ब्रांड के एरिना डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से सेल की जाएगी और हुंडई क्रेटा जैसी मिडसाइज एसयूवी को टक्कर देगी.

ब्रेजा और विटारा की कीमत
नई मारुति एस्कुडो कंपनी के उत्पाद लाइनअप में ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा के बीच प्लेस की जाएगी. चूंकि, इन दो मॉडलों के बीच की कीमत का अंतर कम है, इसलिए एस्कुडो की कीमतें दोनों के साथ ओवरलैप होने की उम्मीद है. वर्तमान में, मारुति ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा की कीमतें क्रमशः 8.69 लाख रुपये – 14.14 लाख रुपये और 11.42 लाख रुपये – 20.68 लाख रुपये के बीच उपलब्ध हैं.

प्राइस प्रडिक्शन
अपने नए मिडसाइज एसयूवी के साथ, मारुति सुजुकी बजट सेंसिटिव बायर्स को अट्रैक्ट करना चाहती है, जबकि डिजाइन, फीचर्स और कॉम्पटेटिव प्राइसिंग के मामले में बढ़िया वैल्यू टु मनी ऑफर करती है. एस्कुडो के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत लगभग 9 लाख रुपये या 10 लाख रुपये होने की उम्मीद है, जबकि टॉप-स्पेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत लगभग 18 लाख रुपये या 19 लाख रुपये होने की उम्मीद है.

तीन इंजन ऑप्शंस
पेट्रोल, हाइब्रिड और सीएनजी मारुति एस्कुडो में ग्रैंड विटारा से उधार लिए गए तीन इंजन विकल्प होने की संभावना है – 1.5L K15C पेट्रोल, 1.5L एटकिंसन साइकिल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और एक सीएनजी वेरियंट. हाइब्रिड कॉन्फ़िगरेशन खासतौर पर हाई ट्रिम्स के साथ पेश किया जाएगा.

सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स
सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एस्कुडो मारुति सुजुकी की पहली कार होगी जिसमें अंडरबॉडी सीएनजी किट होगी, जिससे बूट स्पेस बढ़ेगा. यह लेवल-2 एडीएएस और डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ एक पावर्ड टेलगेट और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम की पेशकश करने वाली पहली मारुति भी बन जाएगी. अन्य फीचर्स ग्रैंड विटारा के जैसे होने की उम्मीद है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

Maruti Escudo Launch: लॉन्च से पहले जानें कितनी हो सकती नई एसयूवी की कीमत



Source link