उन्होंने कामरान अकमल को एक यूट्यूब शो “गेम प्लान” पर बताया, “एक मजाक अभी और होगा जब 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा. वहां एक मजाक और होगा.”
PCB के खिलाड़ियों के जारी कॉन्ट्रैक्ट में पैसों का उल्लेख नहीं है. बाबर और रिजवान को उनके लगातार खराब प्रदर्शन के लिए सजा दी गई है. पिछले साल का T20 वर्ल्ड कप और इस साल का ICC चैंपियंस ट्रॉफी फिर बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज शामिल हैं. T20 कप्तान सलमान अली आगा को C से B में प्रमोशन दिया गया है. इसके अलावा प्रोमोशन पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ओपनर साइम अयूब और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ शामिल हैं.
इसके अलावा नौ खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति को पिछली बार के कैटेगरी में बनाए रखा है. अब्दुल्ला शफीक (श्रेणी C), खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर हैं. सारे खिलाड़ियों को D कैटेगरी में रखा गया है. वहीं नोमान अली, साजिद खान, सऊद शकील को C में जबकि शाहीन शाह अफरीदी को बी कैटेगरी में रखा गया है.
आठ खिलाड़ियों को इस साल पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया. उनमें आमिर जमाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मुहम्मद इरफान खान और उस्मान खान शामिल हैं. ये सारे ही खिलाड़ी D कैटेगरी में थे.