इंदौर के श्री रामा हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त: न नक्शा पास था, न ही थी अनुमति; नियमों के खिलाफ हो रहा था संचालन – Indore News

इंदौर के श्री रामा हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त:  न नक्शा पास था, न ही थी अनुमति; नियमों के खिलाफ हो रहा था संचालन – Indore News



नियम विरुद्ध संचालित इंदौर का हाॅस्पिटल।

इंदौर के श्रीरामा हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी ऋषि नगर स्थित हॉस्पिटल द्वारा संचालन में कई प्रकार की अनियमितताएं हैं। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने इसकी जांच शुरू की।

.

जांच में पाया गया कि नियम विरुद्ध हॉस्पिटल संचालित करने पर उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। दरअसल जिस स्थान पर हॉस्पिटल बनाया गया है, उसके लिए नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा हॉस्पिटल भवन का कोई नक्शा पास नहीं है और न ही अनुमति नहीं दी गई है। जांच में पाया कि नियम विरुद्ध हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है।

नियमों के तहत यह कृत्य नियमों के विपरीत तथा दंडनीय है। स्वास्थ विभाग द्वारा मरीजों के हित में चिकित्सा संस्था को बंद कर एक हफ्ते में भवन के फोटोग्राफ्स सहित अन्य जानकारी मांगी गई है।



Source link