एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. सेलेक्टर्स के टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान होने के बाद चारों तरफ कई सारे विवाद चर्चा में रहे, जिसमें से श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल ना किए जाने को लेकर फैंस और भारतीय क्रिकेटर्स काफी ज्यादा नाखुश नजर आए. टीम की कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं तो उपकप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है. अक्षर पटेल को पद से हटा दिया गया. इसे लेकर काफी बहस हो रही है.
अक्षर को हटा गिल को सौंपा जिम्मा
9 सितंबर से होने वाली एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर फेरबदल देखने को मिला. शुभमन गिल को भारतीय टीम की उप कप्तानी की जिम्मा सौंपा गया. हालांकि, जनवरी-फरवरी के बीच भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी तो टीम की उप कप्तानी अक्षर पटेल संभालते दिखे थे, लेकिन अचानक बीसीसीआई ने उनसे उप कप्तानी छीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में दे दी.
हार्दिक भी हुए थे इस चीज का शिकार
साल भर से भारतीय टीम के उप कप्तानी को लेकर काफी उथल-पुथल चल रहा है. जून 2024 में भारतीय टीम की टी20 कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में थी, लेकिन विश्व कप के बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई. हार्दिक की जगह शुभमन गिल को वनडे और टी20 टीम की कप्तानी दी गई थी. उसके बाद गिल ने टीम के मुख्य खिलाड़ियों के टीम में ना होने पर जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम का जिम्मा संभाला था.
इस दौर से गुजरे थे गंभीर
लगातार हो रहे टीम की कप्तानी में बदलाव के बाद मैनेजमेंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मैनेजमेंट पूरी तरह से अस्थाई और लचर दिखाई दे रहा है. सबके मन में सवाल आ रहा है आखिर ऐसा किया क्यों जा रहा है. बता दें कि गंभीर भी इस चीज का शिकार रह चुके हैं. साल 2012 ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 सीरीज में फाइनल में टीम नहीं पहुंच पाई थी. गंभीर से इसके बाद टीम की उप कप्तानी छीन ली गई थी. उसके बाद उप कप्तानी का जिम्मा विराट कोहली को दे दिया गया था और वे आगे भी कई मैचों में टीम की उप कप्तानी करते दिखे. महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम की कमान विराट ने संभाली.
ये भी पढ़ें: महान क्रिकेटर ने चुनी एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इस विस्फोटक बल्लेबाज को नहीं दिया भाव