कलेक्टर को देख दुकानदारों ने सड़क से सामान हटाया: बैतूल में डीएम ने 3 किमी पैदल चलकर व्यवस्थाएं देखीं – Betul News

कलेक्टर को देख दुकानदारों ने सड़क से सामान हटाया:  बैतूल में डीएम ने 3 किमी पैदल चलकर व्यवस्थाएं देखीं – Betul News


बैतूल शहर में बन रही व्हाइट टॉपिंग सड़क के कारण यातायात अव्यवस्थित हो गया है। इसी स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को कलेक्टर स्वयं सड़क पर उतरे और करीब तीन किलोमीटर पैदल भ्रमण किया। कलेक्टर ने लल्ली चौक से थाना चौक और मस्जिद चौक से टिकारी पुलिया तक पैद

.

इस दौरान उन्होंने सड़क पर खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई करवाई और नगरपालिका अमले को दुकानों के सामने सड़क तक लगे शेड्स हटवाने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने देखा कि लोगों ने दुकानों के सामने ही वाहन खड़े कर रखे हैं। कलेक्टर को देखते ही लोग तत्काल वाहन हटा ले गए। शाम तक जिस सड़क पर अव्यवस्था फैली थी, वहां सफाई और व्यवस्थाएं सुधर गईं।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ सतीश मटसेनिया, नगरपालिका का अमला, ट्रैफिक पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर को निर्माण में आ रही समस्या बताईं ठेकेदार कपिल शर्मा ने कलेक्टर को निर्माण में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा सड़क किनारे खंभे न हटाने से लल्ली चौक से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाली सड़क का आधा हिस्सा अधूरा है। इस पर कलेक्टर ने मौके पर ही मौजूद बिजली विभाग के डीई को खंभे हटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कांग्रेस कार्यालय की जमीन पर लगे शेड्स हटाने, दुकानों के सामने खड़े वाहनों को व्यवस्थित करने और अतिक्रमण हटाने के भी सख्त निर्देश दिए। थाने के पास गंदगी देखकर वे नपा अमले पर भड़क भी उठे। उन्होंने नगरपालिका अमले से शनिवार को फॉलोअप रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।



Source link